• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सास बहू की गला रेत कर हत्या

Writer D by Writer D
01/05/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली क्षेत्र में मंगलवार शाम सास बहू की गला रेतकर हत्या (Murder) कर दी गई। हत्या के संदेह के आधार पर घर के एक सदस्य को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हलालपुर गांव में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा जितेंद्र सिंह अपने बड़े पुत्र धीरज के पास दिल्ली गए हुए थे। घर पर उनका छोटा पुत्र मनीष, उनकी पत्नी सरोज व मनीष की पत्नी वर्षा ही थे।

बताया गया कि मनीष किसी काम से गांव में ही घर से बाहर गया हुआ था, तभी किसी ने घर में घुसकर जितेंद्र की पत्नी सरोज (58) व मनीष की पत्नी वर्षा (28) की गला रेत कर हत्या (Murder) कर दी।

कुछ देर बाद ही पड़ोस की एक महिला किसी काम से उनके घर पर गई। उसने दरवाजा खोला तो वहां सरोज व वर्षा के लहूलुहान शव पड़े हुए थे। शव को देखकर उसकी चीख निकल गई और बाहर जाकर उसने शोर मचा दिया। डबल मर्डर की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस व पुलिस के आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और मनीष को घटना की सूचना दी। मनीष आते ही घर के बाथरूम में घुस गया और आत्महत्या की नीयत से ब्लेड से अपने हाथ पैर पर वार किया। पुलिसकर्मियों ने उसे हत्या के संदेह में हिरासत में ले लिया है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनीष ने अपने हाथ और पैरों पर भी ब्लेड से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस का मानना है कि महिलाओं की हत्या में किसी करीबी का हाथ है और मनीष को भी संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। उसे फिलहाल अस्पताल में उपचार के लिये ले जाया गया है। मनीष के स्वस्थ होने के बाद उससे घटना की जानकारी ली जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags: baghpat newscrime newsup news
Previous Post

मोदी सरकार की आक्सीजन खत्म : डिंपल यादव

Next Post

इस चुनाव में वोट ना देकर जनता करेगी हिसाब-किताब : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Uttar Pradesh is scaling new heights in air connectivity
उत्तर प्रदेश

आसमान भी अब यूपी का: हवाई यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

28/10/2025
ITOT
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ITOT प्रशिक्षार्थियों ने रचा नया इतिहास: राष्ट्रीय स्तर पर छाया कौशल का परचम

28/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

छठ महापर्व अनुशासन, श्रद्धा, स्वच्छता और महिला सशक्तीकरण का अद्भुत संदेश देता: एके शर्मा

28/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या विज़न 2047 के तहत आध्यात्मिक नगरी, ज्ञान नगरी, उत्सव नगरी और हरित नगरी के रूप में होगी पहचान

28/10/2025
AK Sharma
Main Slider

छठ महापर्व पर एके शर्मा ने सूर्य को अर्घ्य किया अर्पित, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

28/10/2025
Next Post
Akhilesh Yadav

इस चुनाव में वोट ना देकर जनता करेगी हिसाब-किताब : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Mithun Chakraborty

‘चीकू की मम्मी, दूर की’ में नजर आयेंगे मिथुन चक्रवर्ती

25/08/2021
Woman arrested

छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, तीन महिलाएं गिरफ्तार

27/11/2020
mahasammelan

हम तो प्रभु श्री राम के भक्त हैं अपना डीएनए बताएं योगी बाबा : अखिलेश

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version