Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लूटपाट के चलते रिटायर्ड SI की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

murder

murder

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक रिटायर्ड एसआई की सोमवार रात उसके ही घर में बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी गई है। मृतक एसआई के हाथ पैर भी बंधे हुए मिले हैं। घटना शहर बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्री विहार कॉलोनी की है।

पुलिस के अनुसार मृतक एसआई मेघ सिंह की हत्या सिर पर धारदार हथियार के वार से हुई है। शुरुआती दौर में मृतक एसआई की हत्या का कारण जमीन संबंधी विवाद माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या से जुड़ी हर कड़ी को खंगालने में जुट गई है। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था, इससे लूटपाट के बाद हत्या के संदेह से भी देखा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार श्रीविहार कॉलोनी में एक रिटायर्ड एसआई मेघसिंह कुशवाह (63 वर्षीय) पुत्र बाबूलाल कुशवाह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सबसे पहले रिटायर्ड एसआई के पायजामा से उनके हाथ और नाड़े से पैर बांध दिए। मुंह को तौलिए से बांधने के बाद साफी से गला घोंट दिया। सिर में ईंट भी मारी।

इस राज्य में खत्म हुई होम आइसोलेशन की सुविधा, सामने आई यह अहम वजह

मंगलवार सुबह जब रिटायर्ड एसआई के घर में काम करने वाली बाई आई तो दरवाजा खुला हुआ था। वह अंदर पहुंची तो अंदर रिटायर्ड पुलिसकर्मी का शव हाथ पैर बंधा हुआ बेड पर पड़ा था। इसके बाद बाई ने तत्काल शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्वालियर अमित सांघी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव भी घटना स्थल पहुंचे हैं। रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर अलमारी खुली पड़ी हैं और सामान बिखरा हुआ है। आशंका है कि बदमाशों ने कुछ ढूंढऩे का प्रयास किया है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने सुंदर पाठ कर जरूरतमंदों में वितरित किया भोजन

पुलिस को आशंका है कि हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद और लूट करना हो सकता है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है। उनके कोई बेटा नहीं है। बेटी की शादी हो चुकी है और पत्नी मायके आमखो में थी। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version