Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सहारनपुर : पराली जलाने के आरोप में 14 किसानों के विरूद्ध FIR दर्ज

पराली जलाना

पराली जलाने पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पराली जलाने के आरोप में 14 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने गुरूवार को यहां कहा कि पराली जलाने पर नियंत्रण न करने वाले ग्राम प्रधान व कर्मियों पर कठोर कार्रवाही की जायेंगी।

कासगंज : पेट्रोल से भरी मालगाड़ी की टक्कर से लेवलिंग मशीन के उड़े परखच्चे

उन्होंने कहा कि पराली जलाने से रोकेने में विफल 11 ग्राम प्रधानों के विरूद्ध कार्रवाही की गई है जबकि 14 किसानों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। पराली जलाने वाले किसानों से 80 हजार रूपए का दण्ड़ निर्धारण किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सहारनपुर में 24 पराली की घटनाएं प्रकाश में आई है। जिसमें से छह हाथ/रपीयर से कटाई, 14 कम्बाईन हार्वेस्टर से कटाई, एक-एक गन्ने की पराली व कूडा अवशेष जलाने से घटना प्रकाश में आई है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से 12 ग्राम पंचायतें प्रभावित हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 13 ग्राम पंचायते प्रभावित हुई थी।

Exit mobile version