• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साक्षी महाराज ने कहा- मोदी देश के प्रधानमंत्री पर विश्व के नेता

Writer D by Writer D
13/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, झाँसी, राजनीति
0
Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, जबकि वह विश्व के नेता हैं। आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। उनके हाथों में देश सुरक्षित तरीके से विकास की दिशा में बढ़ रहा है। जब देश सुरक्षित होगा तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे। और इसके लिए आपको सही दिशा में वोट करना होगा। साक्षी महाराज झांसी में डॉक्टर ब्रह्मानंद निर्वाण दिवस, कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा एवं पंचायत चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित समारोह में शिरकत कर रहे थे।

मुख्य अतिथि उन्नाव सांसद साक्षी महाराज- शांति मंत्र के साथ संबोधन शुरु किया। भारत माता की जय और रामगढ़ की महारानी अवंती बाई के चरणों में नमन करते हुए उन्होंने दीवान रघुनाथ जी को भी प्रणाम किया। लखनऊ के झंडा पार्क का इतिहास बताते हुए उन्होंने अपने गांव शहीद गुलाब सिंह लोधी, चंद्रशेखर आजाद, महर्षि बाल्मीकि, लव-कुश की युद्धस्थली को भी नमन किया।

उन्होंने कहा कि ये आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली। ये देश झांसी की रानी, अशफाक उल्लाह खां, समेत उन सबका था जो हंसते हुए मौत को गले लगा गए। हमारा राजनीति से क्या लेना देना। हम राजनीति में आए थे राममंदिर के लिए, 370 हटाने के लिए, 35 ए के लिए और जनसंख्या नियंत्रण के लिए।

निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी विदाई

मैं हृदय से आभारी हूं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का, जिन्होंने एक बार में ही सब खत्म कर दिया। लोग कहते थे कि 10 बार भी मोदी प्रधानमंत्री बनकर यह सब नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने तो एक बार में ही सब कर दिया।

भाजपा का नया अर्थ

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि आयोध्या मंदिर आंदोलन में से यदि कल्याण सिंह, साक्षी महाराज व उमा भारती इन तीन लोगों को निकाल दो आंदोलन अधूरा रहेगा। आज हम दो, हमारे दो और हम सबके दो। भाजपा का अर्थ भारत, जनता, पार्टी फिर विधायक व सांसद।

अब राजा जनता के वोट से बनता है

कल्याण सिंह जी कहते थे पहले राजा रानी के पेट से ही पैदा होता था, लेकिन अब राजा तुम्हारे वोट से पैदा होता है। जो हम पर साम्प्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं उन्होंने देखा कि पाकिस्तान व अफगानिस्तान में क्या हुआ। भारत आज विश्व में सबसे सुंदर स्थान है। इसे सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी जिम्मेदारी है।

BHU टॉपर छात्रा निकली सॉल्वर गैंग की सदस्य, मां सहित हुई गिरफ्तार

देश की सुरक्षा के बाद है हमारी सुरक्षा

उन्होंने कहा कि आज वह पीताम्बरा पीठ पर दर्शन के लिए गए थे। पंडितों ने उनसे मांगने को कहा। इस पर उन्होंने पंडितों से कहा कि आपसे मांगते हैं इस देश के लिए एक माला जप प्रतिदिन। इससे देश को किसी की नजर नही लगेगी। राष्टवादी बने जातिवादी न बनें। जब राष्ट्र सुरक्षित होगा तभी हम सब सुरक्षित होंगे। इसलिए सही दिशा में वोट करें ताकि देश सही हाथों में रहे।

अखिलेश से हुई ऐतिहासिक भूल

उन्होंने अखिलेश का कल्याण सिंह के अन्तिम यात्रा में न जाना ऐतिहासिक भूल बताया। कहा कि अखिलेश जी आप चूक गए, आपसे ऐतिहासिक भूल हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के घर पर एक किमी की दूरी पर एक फूल भी चढ़ाने नहीं जा सके । इसका जबाब तुम्हें पहले विधानसभा चुनाव 2022 में और फिर लोकसभा चुनाव 2024 में देना पड़ेगा। जनता इसका इंतजार कर रही है।

मोदी जी ने तो कमाल कर दिया

उन्होंने मोदी जी की सफल राजनीति की सराहना की। कहा कि पहले धर्म परिवर्तन होते थे,लेकिन मोदी जी ने तो ऐसा कमाल कर दिया कि राम के नाम से भी परहेज करने वाले राहुल व प्रियंका गले में माला डाले मन्दिर मंदिर घूम रहे हैं। ये तो बस शुरुआत है आगे आगे देखिए होता है क्या।

मीडिया ने बना दिया था विवादित बयान वाला

मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय था जब राष्ट्रवाद की बात करने वाले अकेले साक्षी महाराज को विवादित बयान वाला नेता बना दिया था। साक्षी महाराज के अलावा कोई हिन्दुत्व पर बोलने वाला नहीं था। आज पूरा देश राष्ट्रवाद पर चिल्ला रहा है।

Tags: Jhansi newsSakshi Maharajup news
Previous Post

निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी विदाई

Next Post

टीवी सेलेब्स का इलाज करने वाला डॉक्टर लापता, कविता कौशिक ने लगाई गुहार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र- बोले, “सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं”

18/10/2025
Deepotsav
उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव 2025: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा, इस वर्ष संख्या 23 करोड़ पार

18/10/2025
Deepotsav
उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव 2025: सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या बनेगी विश्व की दीप नगरी

18/10/2025
CM Yogi and Rajnath Singh visited 'Shaurya Van'
उत्तर प्रदेश

पर्यावरण से भी ‘शौर्य’ गाथा कहेगी ‘ब्रह्मोस’

18/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम संग दीपोत्सव मनाने को वनटांगियों में छाई है उमंग की बेकरारी

18/10/2025
Next Post

टीवी सेलेब्स का इलाज करने वाला डॉक्टर लापता, कविता कौशिक ने लगाई गुहार

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प को आगे ले जाने में सहायक बना वन प्लेट, वन बैग अभियान

11/02/2025
Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा में घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगाई आस्था डुबकी

15/11/2024
Manipur Violence

50 दिन से हिंसा की आग में जल रहा है मणिपुर, अब स्कॉर्पियो में आईईडी ब्लास्ट

22/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version