• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BHU टॉपर छात्रा निकली सॉल्वर गैंग की सदस्य, मां सहित हुई गिरफ्तार

Writer D by Writer D
13/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
solver gang

solver gang

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नीट यूजी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा दे रही सॉल्वर गैंग की सदस्य बीएचयू की छात्रा जूली को पुलिस ने सारनाथ के सोनातालाब स्थित परीक्षा केंद्र से रविवार को गिरफ्तार किया। इस दौरान क्राइम ब्रांच और सारनाथ पुलिस ने पटना निवासी छात्रा की मां बबिता को भी केंद्र के बाहर से गिरफ्तार किया है।

मां और बेटी को परीक्षा दिलवाने लेकर आए गिरोह के दो सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। गिरोह का सरगना पटना निवासी पीके और लखनऊ  स्थित केजीएमयू के एक चिकित्सक है।  क्राइम ब्रांच प्रभारी अंजनी कुमार पांडेय को सूचना मिली कि सोनातालाब स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल परीक्षा केंद्र में सॉल्वर गैंग का कोई सदस्य किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा दे रहा है।

कक्ष निरीक्षकों को भी जूली के हाव भाव और प्रवेश पत्र के फोटो को देख शंका हुआ तो तुरंत सारनाथ पुलिस कक्ष में पहुंच गई। जूली से पूछताछ शुरू हुई तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। केंद्र के बाहर मौजूद जूली की मां बबिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

सास की निर्मम हत्या कर प्राइवेट पार्ट में डाला बांस, दामाद गिरफ्तार

पूछताछ में बबिता ने बताया कि बिहार खगड़िया सिकड़ी निवासी विकास महतो और एक अन्य युवक  ने दूसरी अभ्यर्थी हिना विश्वास के जगह पर बेटी जूली को परीक्षा दिलाने के लिए तैयार किया और गिरोह से पांच लाख में सौदा तय हुआ था।

एडवांस में 50 हजार मिले थे और शेष रकम परीक्षा के बाद मिलनी थी। बीएचयू में बैचलर ऑफ डेंटल साइंस की द्वितीय वर्ष की छात्रा जूली टॉपर रह चुकी है। आईएमएस फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज की 2019 बैच की छात्रा जूली कुमारी को बीते नीट परीक्षा में 720 में से 522 अंक मिले थे।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि  मोबाइल की कॉल डिटेल और पूछताछ में मां और बेटी ने कई जानकारियां दी। गिरोह का सरगना पटना का पीके है और इस गिरोह के तार लखनऊ स्थित केजीएमयू के एक चिकित्सक से भी जुड़ रहे हैं। पुलिस की टीमें पटना और लखनऊ को रवाना किया गया।

सचिन वाझे की बायपास सर्जरी के लिए वोकहार्ट अस्पताल में भर्ती

पूछताछ में मां औ बेटी ने क्राइम ब्रांच को बताया कि अभ्यर्थी हिना विश्वास की फोटो दिखाई गई थी। फोटो में हूबहू हिना की तरह ही जूली लग रही थी। इसी का फायदा उठाया गया। फोटो शाप से हिना की फोटो भी जूली की तरह बनवाई गई थी। इसके अलावा हिना की हस्ताक्षर की प्रैक्टिस एक माह पूर्व से ही जूली को कराई जा रही थी।

Tags: #NEET#Solver gangcrime newsup newsvaranasi news
Previous Post

सास की निर्मम हत्या कर प्राइवेट पार्ट में डाला बांस, दामाद गिरफ्तार

Next Post

निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी विदाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
आगरा

‘यूपी राइज 2026’: इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज से जॉब क्रिएटर बनेंगे आगरा के युवा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को गोरखपुर में कल्याण मंडपम का करेंगे लोकार्पण

15/09/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 5.99 करोड़ आयुष्मान कार्ड, 97.75 लाख मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

15/09/2026
Next Post
Baby Rani Maurya

निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी विदाई

यह भी पढ़ें

arrested

डकैती मामले में फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

18/10/2022

इमरान हाशमी ने सुशांत केस की छानबीन को बताया सर्कस

05/08/2020
Salman Khan

‘मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे…’, सलमान को मिला धमकी भरा पत्र

05/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version