Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पकड़ा गया साक्षी का ‘हत्यारा’, बीच सड़क पर चाकू से किए थे 30 वार

Sahil

Sakshi's killer Sahil arrested by Delhi Police

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में 16 साल की लड़की (Sakshi) की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या करने वाले आरोपी साहिल (sahil) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  ने वारदात के कुछ घंटों के अंदर बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, साहिल और नाबालिग लड़की के बीच संबंध थे, लेकिन रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। जब लड़की अपनी सहेली के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी तो इसी दौरान साहिल ने उसे गली में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने कई बार उस पर पत्थर उठाकर मारा। फिर लात भी मारी। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के फास्ट एक्शन पर लोग सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं। एक यू​जर्स ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली पुलिस ने बहुत ही कम समय में कातिल साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। बहुत अच्छा। अब नो ट्रायल, सीधा जजमेंट, उसका एनकाउंटर करो। सारे सुबूत भी मौजूद हैं।

साक्षी के हत्यारे साहिल को बुलंदशहर से गिरफ़्तार किया गया। इसी ने साक्षी को 30 बार चाकूओं से गोदकर हत्या की थी, अब इसका एनकाउंटर encounter करो या फिर फांसी दो इससे कम की सजा बर्दाश्त नहीं, बहुत हो गया फ़र्ज़ी Secularism इस देश में ।

इश्क का खौफनाक अंत, 16 साल की लड़की की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या

लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है। अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है। चाकू से 20 से ज़्यादा वार किए गए हैं: शहाबाद हत्या मामले पर राजा बंथिया, ADCP आउटर-नॉर्थ, दिल्ली

इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा

इस मामले का दिल्ली महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा। दिल्ली महिलाओं और बच्चियों के लिए बहुत ही असुरक्षित और असंवेदनशील है। जिस दिन इस देश की पुलिस व्यवस्था सुधर जाएगी उस दिन किसी की हिम्मत नहीं होगी कि किसी भी महिला या बच्ची के खिलाफ कुछ भी कर जाए। आज जो हो रहा है वे पूरी तरह से कानून व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है।

Exit mobile version