• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘भाईजान’ को डराना नामुमकिन! लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच सलमान ने किया ये बड़ा ऐलान

Writer D by Writer D
27/10/2024
in मनोरंजन
0
Salman Khan

Salman Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकियां मिली हैं। इसके बावजूद सलमान खान (Salman Khan) ने दुबई में दबंग रीलोडेड टूर (Dabangg Reloaded Tour) में भाग लेने का ऐलान रविवार को एक्स पोस्ट पर कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के साथ टूर की तारीख की घोषणा की। बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) से धमकियां मिलने के बाद यह उनका पहला वैश्विक कार्यक्रम होगा।

DUBAI get ready for DA-BANGG THE TOUR – RELOADED on 7th December 2024#SonakshiSinha @Asli_Jacqueline @DishPatani @tamannaahspeaks @PDdancing @ManishPaul03 @WhoSunilGrover @GillAastha @patel_jordy @theJAEvents @SohailKhan #AdilJagmagia #SohailKhanEntertainment

🎟 Tickets are… pic.twitter.com/H4saVX4gDp

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 27, 2024

सलमान खान के करीबी दोस्त और नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। हालांकि गैलेक्सी पर हुई फायरिंग के बाद से ही सलमान खान हमेशा कड़ी सुरक्षा के बीच ही नजर आया करते थे। लेकिन अब उनकी सुरक्षा में पहले से ज्यादा इजाफा कर दिया गया है। सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस की शूटिंग भी कड़ी सुरक्षा के बीच ही करते हैं। लेकिन ऐसे में सुपरस्टार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसके बाद सभी को यही लग रहा है कि सलमान को लॉरेंस बिश्नोई का कोई डर नहीं है।

‘बिश्नोई समाज से माफी मांग लें’, अनूप जलोटा ने सलमान खान से की रिक्वेस्ट

दरअसल सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने Da-Bangg Tour का ऐलान कर दिया है। सलमान अक्सर अपना ये टूर करते रहते हैं। फैन्स को हमेशा उनके इस टूर का इंतजार रहता है। सलमान ने इसका एक पोस्टर शेयर किया है, साथ ही बताया है कि इस बार ये बड़ा शो दुबई में होने वाला है। जाहिर सी बात है अगर शो होगा, तो सलमान खान को देखने के लिए लोग भी आएंगे।

दुबई में होगा सलमान खान (Salman Khan) का द-बैंग द टूरलेकिन सलमान खान को इसकी परवाह नहीं है। सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन लिखा- दुबई द-बैंग द टूर के लिए तैयार हो जाइए – 7 दिसंबर 2024 को रीलोड किया जाएगा। सुपरस्टार के इस टूर में इस बार कुछ नए चेहरे भी शामिल हो गए हैं। द बैंग द टूर में इस बार सोनाक्षी सिन्हा, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और जैकलीन फर्नांडीज का नाम शामिल है। इसके अलावा प्रभुदेवा, होस्ट मनीष पॉल, आस्था दिल और सुनील ग्रोवर भी इसका खास हिस्सा होंगे।

तमन्ना भाटिया पहली बार द बैंग द टूर का हिस्सा बनने जा रही हैं। स्त्री 2 में तमन्ना भाटिया के गाने आज की रात ने यूट्यूब पर बड़ा धमाका किया है। उनके इस गाने और डांस को दर्शकों ने बार-बार रिपीट मोड पर देखा है। ऐसे में अब दुबई में भी तमन्ना अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।

Tags: Salman Khan
Previous Post

हिजबुल्ला के सैन्य ठिकानों को इजरायली सेना ने किया तबाह, IDF ने जारी किया Video

Next Post

अब लखनऊ के कई होटलों को उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Govinda
मनोरंजन

गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर्स ने दी ये सलाह

12/11/2025
hema malini
मनोरंजन

अपमानजनक और… धर्मेंद्र की मौत की अफवाह फैलने से हेमामाल‍िनी का फूटा गुस्सा

11/11/2025
Jitendra
Main Slider

जरीन खान की प्रेयर मीट में लड़खड़कर गिरे जितेंद्र, वीडियो देख फैंस हुए परेशान

11/11/2025
Prem Chopra
Main Slider

धर्मेंद्र के बाद इस दिग्गज एक्टर की बिगड़ी तबीयत, लीलावती में हुए एडमिट

10/11/2025
dharmendra
Main Slider

अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल… वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए गए धर्मेंद्र

10/11/2025
Next Post
Hotels

अब लखनऊ के कई होटलों को उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

सीएम योगी बोले-कोरोना कंट्रोल के लिए छह जिलों में बरतें विशेष सतर्कता

18/08/2020
CA Foundation Result

JEE, NEET, CUET का एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

16/12/2022

भूलकर भी मनुष्य को इन तीन परिस्थितियों में नहीं करना चाहिए कोई काम

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version