• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बिश्नोई समाज से माफी मांग लें’, अनूप जलोटा ने सलमान खान से की रिक्वेस्ट

Writer D by Writer D
21/10/2024
in मनोरंजन
0
Anup Jalota-Salman Khan

Anup Jalota-Salman Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर काले हिरण शिकार मामले में सवालों के घेरे में आ गए हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ चल रहे विवाद की वजह से एक्टर मुश्किल में हैं। अब गायक अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी की है, उनका कहना है कि सलमान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांग लेनी चाहिए, जिससे ये मामला रफा दफा हो सके।

गैंगस्टर की इस डिमांड और सलमान को मुश्किल में देख सिंगर अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने एक रिक्वेस्ट की है। एबीपी न्यूज से अनूप ने कहा- मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ये समय इस बात पर विचार करने का नहीं है कि किसने मारा और किसने नहीं…. आपको ये समझना चाहिए कि सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की भी कथित तौर पर इसी वजह से हत्या की गई थी। अब, ध्यान इस विवाद को सुलझाने पर होना चाहिए।

झगड़े में फंसने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा: अनूप जलोटा (Anup Jalota)

“मैं सलमान से एक छोटा सा अनुरोध करना चाहता हूं कि वो मंदिर में जाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माफी मांगे और अपने परिवार और करीबी दोस्तों की रक्षा करें। मुझे यकीन है कि वो उनकी माफी स्वीकार करेंगे। सलमान को जाना चाहिए और फिर एक सुरक्षित जीवन जीना चाहिए। ये मामले को जटिल बनाने का समय नहीं है। चाहे उन्होंने हत्या की हो या नहीं, सलमान को माफी मांगनी चाहिए। झगड़े में फंसने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा।”

‘सलमान कभी नहीं मांगेगा माफी’, सलीम खान की लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दो टूक

बता दें, सलमान (Salman Khan) और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद 1998 से शुरू हुआ। जब एक्टर पर काला हिरण शिकार का मामला दर्ज हुआ था। लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर में कोर्ट में पेशी के दौरान अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी। तब से सलमान को जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं। शिकार की ये घटना राजस्थान में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, जब लॉरेंस बिश्नोई उर्फ ​​बलकरन बरार पांच साल का था। इस इंसीडेंट ने बिश्नोई समुदाय को नाराज कर दिया, जो काले हिरण को पूजते हैं, उसका सम्मान करते हैं। सलमान इस मामले में मुख्य आरोपी थे और उन्हें 2018 में दोषी ठहराया गया था। हालांकि कोर्ट ने उन्हें बरी भी कर दिया था।

Tags: Anup Jalotabishnoi samajLawrence Bishnoi GangSalman Khan
Previous Post

ड्रग्स और साइबर क्राइम पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती: सीएम धामी

Next Post

भाजपा सरकार ने राइजिंग राजस्थान के लिए 15 लाख करोड़ के एमओयू किए: भजनलाल शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Main Slider

Tamil Nadu Elections 2026 : TVK की बढ़त पर फिल्मी सितारों ने Vijay को दी बधाई

04/05/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

भाजपा सरकार ने राइजिंग राजस्थान के लिए 15 लाख करोड़ के एमओयू किए: भजनलाल शर्मा

यह भी पढ़ें

Sankashti Chaturthi

विकट संकष्टी चतुर्थी पर करें बप्पा की इस विधि से पूजा, मिलेगा लाभ

21/04/2024
murder

युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, दो लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

12/03/2021

आज 77वीं ‘विक्ट्री दिवस’ मना रहा है रूस, पुतिन कर सकते हैं बड़ा ऐलान

09/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version