Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘मरने के बाद आधी संपत्ति जनता को दो’, सैम पित्रोदा ने किया विरासत टैक्स का समर्थन

Sam Pitroda

Sam Pitroda

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच इन दिनों सियासी दलों में मंगलसूत्र और संपत्ति विवाद गर्माया हुआ है। इस बीच अब इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Sam Pitroda)  ने भारत में भी विरासत टैक्स का समर्थन किया है। सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स और संपत्ति वितरण को लेकर अमेरिका के शिकागो में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने (Sam Pitroda)  कहा कि “अमेरिका में विरासत टैक्स (Inheritance Tax) लगता है। यदि किसी व्यक्ति के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है तो मरने के बाद वह व्यक्ति सिर्फ 45 फीसदी संपत्ति ही अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है।

55 फीसदी संपत्ति पर सरकार का अधिकार

विरासत टैक्स को लेकर सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने कहा कि 55 फीसदी संपत्ति को सरकार अधिग्रहित कर लेती है। उन्होंने कहा कि यह एक दिलचस्प कानून है। इस कानून के मुताबिक, आपने जीवनभर जो कमाई की है, उसका एक हिस्सा जनता के लिए भी छोड़ना चाहिए। पूरी नहीं, आधी। यह एक निष्पक्ष कानून है, जो मुझे अच्छा लगता है।”

भाजपा ने जताई आपत्ति

विरासत टैक्स पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है।

सैम पित्रोदा (Sam Pitroda)  अब भारत में विरासत टैक्स की वकालत कर रहे हैं। इसका मतलब है कि हम अपनी सारी मेहनत और उद्यम से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका 50 फीसदी छीन लिया जाएगा। यदि कांग्रेस जीतती है तो हम जो भी टैक्स देते हैं, वह भी बढ़ जाएगा।”

राजौरी हत्याकांड में था खूंखार आतंकी अबू हमजा का हाथ, पुलिस ने घोषित किया 10 लाख का इनाम

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के संपत्ति बंटवारे वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि बीते 2 दिनों में अब ये शुरू हुआ है कि कांग्रेस के लोग मंगलसूत्र और सोना छीनना चाहते हैं। 70 सालों से ये देश स्वतंत्र है, 55 सालों के लिए कांग्रेस की सरकार रही तब क्या किसी ने आपका सोना छीना और आपके मंगलसूत्र छीने? देश में जब युद्ध हुआ था तो इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था। मेरी मां का मंगलसूत्र (राजीव गांधी) इस देश को कुर्बान हुआ है।

Exit mobile version