• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने में सफाई कार्मिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे : एके शर्मा

Writer D by Writer D
05/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नगरीय स्थानीय निकायों में आउटसोर्सिंग/ठेके के माध्यम से नियोजित सफाई श्रमिकों/कार्मिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ा दी है। अब इनको 366.54 रूपये प्रतिदिन की दर से मानदेय मिलेगा।

इनके मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ लगभग 30 रूपए की बढ़ोत्तरी की गयी है। इससे पहले इन्हें 336.85 रूपये प्रतिदिन मानदेय मिल रहा था। इस प्रकार अब सफाई कार्मिकों को 8758 रूपए प्रतिमाह के स्थान पर 9530 रूपए प्रतिमाह मिलेंगे।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप प्रदेश सरकार ने व्यवस्था के अंतिम पायदान पर कार्यरत कार्मिकों की परेशानियों को देखते हुए उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की है। इससे उनको स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार एवं बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायता मिलेगी और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सरकार के इस कल्याणकारी फैसले से निकायों में कार्यरत कार्मिकों एवं उनके परिवार में खुशी की लहर है।

666 करोड़ रूपये की योजनाए मंजूर, सुधरेगी विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

उन्होंने बताया कि शासन स्तर से अपर मुख्य सचिव, नगर विकास डॉ रजनीश दुबे ने इस सम्बंध में शासनदेश जारी कर दिया है। इससे पहले मार्च, 2021 में 336.85 रूपए प्रतिदिन सफाई कार्मिकों का मानदेय तय किया गया था। वर्तमान में श्रम विभाग की पहल पर न्यूनतम मजदूरी अधिनियम-1948 के प्राविधानों के अन्तर्गत नगरीय स्थानीय निकायों में सेवा प्रदाता/ठेके के माध्यम से रखे गये सफाई श्रमिकों/कार्मिकों की मूल मजदूरी, देय परिवर्तनीय महंगाई भत्ते एवं दैनिक मजदूरी दर के निर्धारण के आधार पर इस मानदेय को बढ़ाया गया है।

नगरीय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एके शर्मा

नगर विकास मंत्री ने कहा कि शासनादेश में व्यवस्था की गयी है कि नगर आयुक्त, नगर निगम तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा इस बढ़ी हुई धनराशि को नगरीय स्थानीय निकायों में सेवा प्रदाता/ठेके के माध्यम से नियुक्त सफाई श्रमिकों/कार्मिकों को बिना किसी कटौती के भुगतान कराया जायेगा।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने इस मामले में दिया नोटिस

Next Post

कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर नहीं देख पा रही : अनुराग ठाकुर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
CM Yogi gave a gift of Rs 130 crore to Madhuban.
Main Slider

आपके एक वोट से बनता है दिव्य धाम और साफ होते हैं माफिया: सीएम योगी

29/05/2026
Next Post
anurag thakur

कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर नहीं देख पा रही : अनुराग ठाकुर

यह भी पढ़ें

Tractor-Bus Collision

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक फरार

16/01/2021
forehead

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

17/03/2025
Bird Flu

झालावाड़ में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई बल का किया गठन

31/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version