Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संजय राउत ,बोले- बीएमसी चुनाव महा विकास आघाड़ी गठबंधन के सहयोगी मिलकर लड़ेंगे

संजय राउत sanjay raut

संजय राउत

मुंबई। शिवसेना ने आगामी वर्ष  में होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन (एमवीए) के सहयोगी वर्ष 2022 में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का चुनाव एक साथ लड़ेंगे। इस गठबंधन में शिवसेना के अलावा राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं।

युवराज सिंह ने की किंग्स इलेवन पंजाब की जमकर तारीफ

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने एक समाचार चैनल से कहा कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन टिकने वाला है। गठबंधन के सभी सहयोगी बृहन्मुंबई नगर निगम के आगामी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि देश की वाणिज्यिक राजधानी का नगर निगम चुनाव गठबंधन ही जीतेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

शिवसेना शासित बीएमसी देश का सबसे धनी नागरिक निकाय है, जिसका सालाना बजट 33,400 करोड़ रुपये से अधिक है। राउत ने कहा कि शिवसेना की अगुवाई वाला गठबंधन महाराष्ट्र की राजधानी में नगर निगम चुनाव लड़ेगा और इसे जीतेगा। मुंबई में शिवसेना के अलावा और कौन जीत सकता है? एमवीए यहां स्थायी है।

बता दें कि बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों और 27 जिला परिषदों तथा ग्राम पंचायतों के चुनाव 2022 में होने हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस सहित महा विकास अघडी (एमवीए) के साथी 2022 बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ेंगे।

Exit mobile version