Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हम बंटवारे का कंलक दोबारा नहीं लौटने देंगे: संजय सिंह

Sanjay Singh

Sanjay Singh

लखनऊ। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने लखनऊ में ‘तिरंगा संकल्प यात्रा’ निकाली। यात्रा का आगाज करते हुए पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि हम मंहगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और सौहार्द को बिगाड़ने वालों के खिलाफ है। इसको और देश को बचाने के लिए हम संकल्प लेते हैं। इसी संकल्प के साथ तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। कहा कि हम बंटवारे का कंलक दोबारा नहीं लौटने देंगे। जिन्होंने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया हो वह हमें इसके बारे में न समझाए।

आप नेता यही नहीं रुके और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि आरएसएस को भाजपा का फूफा नहीं बनना चाहिए। वह अभी तक तिरंगा क्यों नहीं फहराते, अब तक क्यों नहीं देश की आन, बान और शान तिरंगा अपनाया। हम बेटियों को सुरक्षित और देश को बचाने का संकल्प लेते हैं।

इस आजादी की सुरक्षा में देशवासियों को सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना होगा: अखिलेश यादव

आप की तिरंगा संकल्प यात्रा की शुरुआत आप पार्टी कार्यालय से की गई और शहर के कई जगहों से होते हुए वापस वहीं पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल हुए।

Exit mobile version