Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संजय सिंह का बड़ा आरोप, कहा-प्रभु राम के नाम पर चंपत राय ने करोड़ो ‘चंपत’ कर दिए

ram mandir scam

ram mandir scam

आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने आज यानि रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर चंपत राय ने करोड़ों रुपये ‘चंपत’ कर दिए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम पर घोटाला किया गया है। चंपत राय ने राम के नाम पर जो चंदा लिया गया, उसमें करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया है।

संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में जमीन की गाटा संख्या 243, 244, 246, जिसकी कीमत 5 करोड़ 80 लाख रुपए है, उसे 2 करोड़ रुपये में पहले खरीदा गया, इसके बाद सुल्तान अंसारी ने इस जमीन खरीदारी में करोड़ों का हेरफेर किया गया।

अयोध्या के मेयर भी इस घपले के गवाह बने। ये जमीन शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर खरीदी गई है। इसके बाद 5 मिनट बाद 2 करोड़ में खरीदी गई जमीन को राम जन्म भूमि ट्रस्ट द्वारा साढ़े 18 करोड़ रुपए में खरीदी गई। जिसमें 17 करोड़ रुपये 5 मिनट में RTGS किए गए। एक सेकंड में साढ़े 5 लाख रुपये का गबन किया गया।

स्मृति ईरानी से दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की मां की मौत

अनिल मिश्रा बैनामा कराने में और ट्रस्ट में खरीदारी में भी गवाह बने। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय बैनामा और ट्रस्ट में खरीदारी में गवाह बने। ट्रस्ट में करोड़ों रूपये का चंदा देने वालों का आघात लगा है। ये मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का मामला है। मैं केंद्र सरकार से CBI और ED के जरिए जांच कराने की मांग करता हूं।

एग्रीमेंट के स्टाम्प और बैनामा के स्टाम्प का टाइम सब में हेरफेर है। ट्रस्ट ने जो जमीन खरीदी गई, उसका एग्रीमेंट 5 बजकर 11 मिनट पहले खरीदी गई। जमीन का स्टाम्प 5 बजकर 22 मिनट पर खरीदा गया। कोई भी ट्रस्ट जमीन खरीदने से पहले ट्रस्ट में प्रस्ताव पास कराता है, लेकिन चंपत राय ने 5 मिनट में जमीन बेचने का फैसला ले लिया।

Exit mobile version