• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुए संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बलिया, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद सोमवार को अपने गृह जिले बलिया के महावीर घाट पर गंगा किनारे पंचतत्व में विलीन हो गए। मुखाग्नि उनके भतीजे रितेश कुमार गुप्ता ने दी। भारतीय कला और संस्कृति के संवाहक अमीरचंद को अंतिम विदाई देने दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं।

बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर कला और संस्कृति के संवर्द्धन के लिए आजीवन समर्पित रहे अमीरचंद के अंतिम संस्कार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक, भाजपा और कला जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। उनका शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में निधन हो गया था।

सोमवार को सुबह 11 बजे अमीरचंद जी शवयात्रा निकलने से पहले अंतिम दर्शन के लिए बलिया में उनके पैतृक गांव हनुमानगंज में आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और पद्मश्री मालिनी अवस्थी पहुंचीं।

अब नहीं हो पाएगी सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त, योगी सरकार ने तैयार किया प्लान

शवयात्रा में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सलेमपुर के सांसद रविंदर कुशवाहा समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के संघ और भाजपा से जुड़े लोग शामिल हुए। गंगा घाट पर जिले के पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष, सह प्रान्त प्रचारक अजय, विनय, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि थे। अंतिम विदाई के वक्त महावीर घाट पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।

Tags: amirchand antim vidaeeballiasanskar bharti
Previous Post

शिल्पा शेट्टी के न्यू हेयर कट से फैंस हैरान, बोले- ये अच्छा नहीं लग रहा

Next Post

सिंगर परमीश वर्मा ने शेयर की शादी के फंक्शन की तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post

सिंगर परमीश वर्मा ने शेयर की शादी के फंक्शन की तस्वीरें

यह भी पढ़ें

Yogi Adityanath योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े ऑक्सीजन संयंत्र का किया उद्घाटन

08/10/2020
सोने-चांदी

जानें सोने-चांदी का ताजा भाव, कीमतों में थमती गिरावट

25/09/2020
बाहुबली विजय मिश्रा का बेटा

बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे की खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, विदेश भागने की आशंका

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version