• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरस डेयरी ने खोला नौकरियों का पिटारा, 503 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Writer D by Writer D
29/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, शिक्षा
0
GAIL

GAIL

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. राज्य सरकार ने सरस डेयरी में भर्तियों (Recruitment) का पिटारा खोल दिया है. प्रदेशभर की सरस डेयरियों में 503 पदों पर जल्द ही सीधी भर्ती की जायेगी. इसके लिये सहकारी भर्ती बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर दी है. सरस डेयरी (Saras Dairy) में लगभग 3 दशकों के बाद भर्तियों की राह खुली है. वर्ष 2017 में डेयरी में भर्ती की घोषणा की गई थी. लेकिन सहकारी भर्ती बोर्ड (Co-operative recruitment board) और डेयरियों के विवाद में वह अटक गई थी. अब उसका रास्ता साफ हो गया है.

दरअसल जब वर्ष 2017 में ये भर्ती निकाली गई थी तब डेयरी इसे अपने स्तर पर करवाना चाहती थी. लेकिन सहकारी भर्ती बोर्ड ने इसकी अनुमति नहीं दी. इससे भर्ती प्रक्रिया अटक गई थी. अब लंबे समय बाद भर्ती का रास्ता खुला है. उस समय राज्य सरकार ने करीब 1700 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की थी. लेकिन अभी केवल 503 पदों के लिए भर्ती की मंजूरी दी गई है.

SSC ने जीडी कॉन्सटेबल परीक्षा 2018 का रिजल्ट किया जारी, यहां करें चेक

इन पदों पर होगी भर्ती

जनरल मैनेजर के चार , डिप्टी मैनेजर के 27, असिस्टेंट मैनेजर के 96, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के 1, असिस्टेंट डेयरी केमिस्ट के 10, ब्वॉयलर ऑपरेटर प्रथम के 9, बॉयलर ऑपरेटर द्वितीय के 22, जूनियर इंजीनियर के 1 और लैब असिस्टेंट के 46 पदों पर भर्ती की जायेगी. वहीं इसके साथ ही डेयरी टेक्निशियन के 31, इलेक्ट्रिशियन के 23, स्टोर सुपरवाइजर के 48, ऑपरेटर के 77, लाईवस्टोक सुपरवाइजर के 7, रेफ्रिजरेशन ऑफिसर के 20, फिटर के 15, वेल्डर के 6, हेल्पर के 27, डेयरी सुपरवाइजर तृतीय के 13 और डेयरी सुपरवाइजर के 20 पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी.

स्वीकृत पद संख्या के मुकाबले आधे कर्मचारी ही रह गये थे

उल्लेखनीय है कि डेयरियों में लंबे समय से नई भर्ती नहीं होने से अधिकारियों-कर्मचारियों का टोटा बना हुआ था. बहुत से अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गये, लेकिन उनके स्थान पर नये कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई. इससे डेयरियों में काफी कम स्टाफ रह गया था. हालात ये हो गये कि स्वीकृत पद संख्या के मुकाबले आधे कर्मचारी ही रह गये थे. जबकि काम का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. कर्मचारियों की कमी के कारण वर्तमान स्टाफ पर तकरीबन 4 गुना ज्यादा काम का भार है. डेयरियां अतिरिक्त कार्यभार और ठेका कर्मचारियों के भरोसे चल रही थी. इससे जहां कामकाज हो रहा प्रभावित हो रहा था वहीं दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बढ़ गया था.

Tags: government jobjob alertjob in indiajobs updatessarkari naukri
Previous Post

SSC ने जीडी कॉन्सटेबल परीक्षा 2018 का रिजल्ट किया जारी, यहां करें चेक

Next Post

राजनाथ जी, आपने टिकैत जी के पक्ष में कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष का वादा किया था, अब कब करेंगे?

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
फैशन/शैली

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

06/05/2026
garden
Main Slider

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
Next Post
संघर्ष का वादा

राजनाथ जी, आपने टिकैत जी के पक्ष में कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष का वादा किया था, अब कब करेंगे?

यह भी पढ़ें

IPL 2020 Final

IPL 2020 की विजेता और उपविजेता टीम पर बरसेंगे पैसे

11/11/2020
vivah panchami

विवाह पंचमी के दिन करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा वैवाहिक जीवन

18/11/2024
Soya Tikka Masala

डिनर देख सब हो जाएंगे खुश, जब बनाएंगी ये चटपटी डिश

13/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version