• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरयू नदी हादसा: डूबे सभी शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई नौ

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Drowned

Drowned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरयू नदी के गुप्तारघाट पर स्नान के दौरान डूबने के बाद से लापता चल रहे दो लोगों को रविवार की दोपहर बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में शुक्रवार की शाम तक छह जबकि शनिवार को एक शव बरामद किया जा चुका है। पानी में डूबे सभी लोगों को बरामद करने के साथ ही रविवार को रेस्क्यू भी बंद कर दिया गया, अब मृतकों की संख्या नौ हो गई है।

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री पुरम से 15 लोग अयोध्या घूमने आए थे। शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे नदी के कच्चा घाट पर एक व्यक्ति के डूबने पर उसे बचाने में एक-एक कर 15 सदस्य नदी की ओर चले गए। हालांकि सतीश, नमन, अशोक को स्थानीय एक अज्ञात व्यक्ति ने बचा लिया था। जबकि आरती, धैर्या व गौरी को स्थानीय गोताखोर नाविक व पुलिस, पीएसी की मदद से बचाया गया।

अफसरों की देखरेख में रेस्क्यू शुरू हुआ। काफी मशक्कत के बाद ललित, पंकज, श्ऱ़ुति, दृष्टि, सीता उर्फ दामिनी व राजकुमारी का शव भी बरामद कर लिया गया। लेकिन प्रियांशी, जूली व सार्थक की तलाश जारी रही। यहां पहुंची एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू किया। शनिवार की दोपहर प्रियांशी का शव भी बरामद हुआ। फिर भी शेष दो की तलाश जारी रही।

रविवार को अम्बेडकरनगर के टांडा क्षेत्र से जूली को जबकि कैंट थाना क्षेत्र के जमथरा घाट के पास से सार्थक का शव एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। तीन दिन चले रेस्क्यू के दौरान टीम ने 12 लोगों को नदी से निकाला। जिनमें नौ की मौत हो चुकी है। फिलहाल सभी लोगों को नदी से निकाले जाने के बाद रेस्क्यू बंद कर दिया गया है। इस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। जो भी सुना स्तब्ध रह गया।

आगरा से अयोध्या धाम भ्रमण पर आए लोगों में सतीश (40) पुत्र जगमोहन, नमन (07) पुत्र सतीश, अशोक (65) नेमीचंद, आरती (35) पत्नी सतीश, धैर्या (07) पुत्री ललित, गौरी (28) पुत्री अशोक, प्रियांशी (16) पुत्री सतीश, राजकुमारी (61) पत्नी अशोक, जूली (39) पुत्री अशोक, सार्थक (16) पुत्र देवेन्द्र कुमार, सीता उर्फ दामिनी (35) पत्नी सचिन, दृष्टि (04) पुत्री सचिन, ललित (40) पुत्र अशोक, पंकज (25) पुत्र अशोक व श्रुति (20) पुत्री देवेन्द्र कुमार शामिल थे।

Tags: ayodhya newsdrownedSaryu Riverup news
Previous Post

अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी संख्या में हथियार सहित 4 गिरफ्तार

Next Post

बिजली गिरने से दो बालिकाओं समेत चार की मौत, कई लोग झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
Lightning

बिजली गिरने से दो बालिकाओं समेत चार की मौत, कई लोग झुलसे

यह भी पढ़ें

पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर चला बुलडोजर

प्रयागराज : पीडीए की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर चला बुलडोजर

07/09/2020
 Kalashtami

आज रखा जाएगा कालाष्टमी व्रत, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त व विधि

22/12/2024
CM Yogi

अंत्योदय से सर्वोदय, राष्ट्रीय एकता, सुशासन को समर्पित होगा वर्ष 2025: मुख्यमंत्री

19/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version