Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाभारत में ‘देवराज इंद्र’ का किरदार निभा चुके सतीश कौल का हुआ निधन

satish-kaul-77

satish-kaul-77

छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक महाभारत में देवराज इंद्र की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है। वे 74 साल हो गए थे। करीब 300 से अधिक पंजाबी व हिंदी फिल्मों में काम किया था। बता दे उन्होने महाभारत के अलावा सर्कस और विक्रम बेताल में भी उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। खबरों की माने तो एक्टर सतीश कौल की आर्थिक हालात कुछ अच्छे नहीं थे। उनकी हालत देखते हुए वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उन्हें पांच लाख रुपये का चेक दे मदद की गई थी।

Covid-19 से बचाव के लिए NSS करेगा जागरूक

पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मदद के बाद देश-विदेश से भी सतीश कौल के कई चाहने वाले उनकी मदद को आगे आए थे। कोरोना संक्रमण से पहले सतीश कौल का पीठ की चोट के कारण लंबे समय से इलाज चला था। हैरान करने वाली बात ये है कि 30 साल तक पंजाबी और हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले सतीश कौल ने अंतिम समय में गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे।

Exit mobile version