• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

41 शियाओं को सऊदी अरब ने फांसी पर लटकाया, ईरान ने लिए ये फैसला

Writer D by Writer D
14/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
sentenced to death

sentenced to death

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रियाद। सऊदी अरब (Saudi Arab) की ओर से हाल ही में 81 लोगों को फांसी की सजा (Sentence to death) दिए जाने के बाद ईरान ने सऊदी अरब के साथ चल रही बातचीत को स्थगित कर दिया है। ईरान की शीर्ष सुरक्षा संस्था से जुड़ी वेबसाइट में सऊदी अरब से बातचीत स्थगित करने की जानकारी दी गई है। इसी सप्ताह दोनों देशों के बीच पांचवें राउंड की बात होनी थी, लेकिन बिना कोई कारण बताए ही ईरान ने इसे स्थगित कर दिया है।

दरअसल जिन 81 लोगों को फांसी की सजा दी गई है, उनमें से 41 लोग शिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। यह बात शिया बहुल ईरान को नागवार गुजरी है। इसके साथ ही उसने विएना में न्यूक्लियर डील को लेकर चल रही बातचीत को रोक दिया है।

इस देश के इतिहास में पहली बार एक साथ 81 लोगों को सजा-ए-मौत

नॉर न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने एकतरफा तौर पर सऊदी अरब के साथ अपनी वार्ता को स्थगित किया है। यही नहीं वार्ता के अगले राउंड की तारीख के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल सऊदी अरब की ओर से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

फांसी के फंदे पर झूल युवक ने की आत्महत्या

सऊदी अरब और ईरान के बीच लंबे समय से विवाद रहा है। दोनों देशों ने तनाव को समाप्त करने के लिए बीते साल बातचीत की मेज पर आने का फैसला लिया था। इराक के विदेश मंत्री ने कहा था कि वह दोनों देशों के बीच वार्ता को होस्ट करेगा। लेकिन उससे पहले ही यह स्थगित हो गई।

सऊदी अरब और ईरान के बीच 2016 में उस वक्त संबंध बेहद खराब हो गए थे, जब एक शिया मौलवी को सऊदी ने फांसी की सजा दे दी थी। इसके बाद तेहरान में सऊदी अरब के दूतावास के सामने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया गया था और हिंसा भड़क गई थी।

सऊदी अरब जाने से बचने को रची फर्जी लूट की कहानी, मुकदमा दर्ज

बता दें कि शनिवार को ही सऊदी अरब ने 81 लोगों को एक साथ फांसी की सजा दी थी। बीते कुछ दशकों में यह पहला मौका था, जब एक साथ इतने लोगों को फांसी की सजा दी गई थी। इनमें से 41 लोग शिया समुदाय से ताल्लुक रखते थे, जो कातिफ इलाके के रहने वाले थे। बता दें कि सऊदी अरब का यह क्षेत्र शिया बहुल है और अकसर यहां सरकार के खिलाफ आंदोलन चलते रहते हैं।

Tags: # world newscrime newsinternational NewsIransaudi arab
Previous Post

यूक्रेन में वॉर, भारत में महंगाई का विस्फोट

Next Post

एन चंद्रशेखरन संभालेंगे Air India की कमान

Writer D

Writer D

Related Posts

750 bodies recovered from Bangladesh rivers
Main Slider

बांग्लादेश की नदियों से 750 शव बरामद, प्रशासन में हड़कंप

26/08/2025
John Bolton
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के पूर्व NSA जॉन बोल्टन के घर पर FBI ने मारा छापा, भारत का किया था सपोर्ट

22/08/2025
Truck Drivers
अंतर्राष्ट्रीय

अब ट्रक ड्राइवरों को वीजा नहीं देगा अमेरिका, इस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला

22/08/2025
Mosque
अंतर्राष्ट्रीय

नमाज के दौरान मस्जिद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 लोगों की मौत

20/08/2025
Condor Airlines plane engine catches fire
अंतर्राष्ट्रीय

आसमान में धू-धूकर जलने लगा यात्री विमान, हुआ जोरदार धमाका और…

19/08/2025
Next Post

एन चंद्रशेखरन संभालेंगे Air India की कमान

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट का एक्टिविस्ट रेहान फातिमा को बेल देने से इनकार, जानें क्या है मामला

07/08/2020
UP Board

UP Board एग्जाम की कॉपी चेकिंग का काम शुरू, इस दिन आएगा रिजल्ट

16/03/2024

फिल्म सिटी को लेकर एक्शन मोड में योगी सरकार, अपर मुख्य सचिव गृह जमीन का निरीक्षण किया

27/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version