• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात

Writer D by Writer D
06/01/2026
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Savin Bansal

Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून:  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के शिक्षा-प्रेरित विज़न एवं जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के सशक्त नेतृत्व में जनपद देहरादून के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और ठोस उपलब्धि दर्ज की गई है। सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि रु0 7.20 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी (Savin Bansal) के त्यूनी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं संकल्प जनजातीय उत्थान फांउडेशन समिति द्वारा जिलाधिकारी से पुस्तकालय बनाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड देहरादून के माध्यम से त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख का प्राक्कलन के अनुसार धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त जारी कर दी है।

जिला प्रशासन के सत्त प्रयासों से जनपद देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया था, जिसमें से रु0 12.00 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत अर्थात रु0 7.20 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है।

अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड देहरादून द्वारा 03 दिसम्बर 2025 के माध्यम से त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख का प्राक्कलन तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी, मयूर विहार, देहरादून को प्रस्तुत किया गया था।

जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के निर्देशों के क्रम में उक्त प्रस्ताव को जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की शासी परिषद की आहूत बैठक में सम्मिलित किया गया, जहाँ शासी परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा रु0 12.00 लाख (रुपये बारह लाख मात्र) की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया।

स्वीकृत धनराशि में से 60 प्रतिशत अर्थात रु0 7,20,000/- (रुपये सात लाख बीस हजार मात्र) अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, देहरादून को भुगतान हेतु जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के निर्धारित बैंक खाते से चौक निर्गत कर दिया गया है। शेष 40 प्रतिशत धनराशि रु0 4,80,000/- (रुपये चार लाख अस्सी हजार मात्र) की धनराशि उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं तृतीय पक्ष द्वारा जाँच आख्या प्राप्त होने के उपरान्त जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री (Savin Bansal) की दूरस्थ क्षेत्रों तक समान शिक्षा अवसर उपलब्ध कराने की नीति को धरातल पर उतारते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर ठोस एवं परिणामोन्मुखी कार्य कर रहा है। त्यूनी जैसे दुर्गम क्षेत्र में पुस्तकालय सुविधा का सुदृढ़ीकरण विद्यार्थियों को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं ज्ञानवर्धन के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कहा कि समस्त जनपद सहित दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाओं का विस्तार जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पुस्तकालय जैसी सुविधाएँ विद्यार्थियों में अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायक सिद्ध होंगी। जिला प्रशासन शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर क्रांतिकारी एवं परिणामोन्मुखी कदम उठा रहा है।

Tags: Savin Bansal
Previous Post

त्रेतायुगीन है महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा

Next Post

अब लैपटॉप खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत! 12 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट हुआ लॉन्च

Writer D

Writer D

Related Posts

Under-construction flyover collapses in GopalganjUnder-construction flyover collapses in Gopalganj
क्राइम

बिहार में फिर गिरा फ्लाईओवर! घोघारी नदी पर बन रहा था 29 मीटर लंबा पुल

02/03/2026
Jagdeep Dhankhar released the book 'Seeking The Infinite'
राजनीति

‘Seeking The Infinite’ पुस्तक का जगदीप धनखड़ ने किया विमोचन

02/03/2026
Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei
Main Slider

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
More than 6,000 workers from UP are completely safe in Israel.
उत्तर प्रदेश

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

01/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने होलिका दहन एवं होली की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

01/03/2026
Next Post
लैपटॉप खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत! 12 इंच डिस्प्ले और 12,000mAh बैटरी वाला टैबलेट हुआ लॉन्च

अब लैपटॉप खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत! 12 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट हुआ लॉन्च

यह भी पढ़ें

गोलीबारी

SI ने सरकारी कार्बाइन से दूसरे SI पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

01/08/2020
fire broke out in engineer bhavan

आईटीओ इलाके में इंजीनियर्स भवन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

22/01/2021
Accident

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version