• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओमप्रकाश की बढ़ी मुश्किलें, सुभासपा प्रदेश सचिव सहित 24 पदाधिकारियों ने दिया त्यागपत्र

Writer D by Writer D
09/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
Om Prakash Rajbhar

Om Prakash Rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP ) के जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। यह निर्णय शुक्रवार को पार्टी की ओर से  जारी विज्ञप्ति में दी गई। प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर ने बताया है कि जिलाध्यक्ष की शिकायतें मिल रही थीं। पार्टी की नीति के अनुरूप कार्य न करने तथा अनुशासनहीनता करने पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है।

घोसी प्रतिनिधि के अनुसार, सुभासपा (SBSP ) के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का त्यागपत्र देने का सिलसिला तेज हो गया है। भीखमपुर स्थित एक मैरिज हाल में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में 24 से अधिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र देने की घोषणा की।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी अपने उद्देश्यों से विमुख हो गई है। त्यागपत्र देने वालों में प्रदेश सचिव सुरेंद्र राजभर, मंडल अध्यक्ष जयराम राजभर, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान, जिला सचिव रामरतन राजभर, रामू राजभर, निसार अहमद, रामबदन, डब्लू यादव, खरभान राजभर, ब्लॉक अध्यक्ष रामअवतार राजभर, अनिल, राजा राम, हरेंद्र, फागू साहनी,राजू साहनी आदि शामिल रहे।

SBSP  पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की बाढ़

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP ) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया है। ओमप्रकाश राजभर को हफ्ते भर में ही तीसरा बड़ा झटका लगा है।

मोदी है तो मुमकिन है, प्रधानमंत्री ने इसे हर स्तर पर कर दिखाया: सीएम योगी

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की बाढ़ सी आ गई है। गत दिनों मऊ जिला मुख्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र राजभर सहित कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं दो दिन पहले प्रदेश महासचिव अरविंद राजभर के साथ 45 कार्यकर्ताओं ने सुभासपा को अलविदा कहा था।

Tags: mau newsomprakash rajbharup news
Previous Post

मोदी है तो मुमकिन है, प्रधानमंत्री ने इसे हर स्तर पर कर दिखाया: सीएम योगी

Next Post

प्राकृतिक दृष्टि से उत्तराखण्ड सम्पन्न राज्य: CM धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
Next Post
CM Dhami

प्राकृतिक दृष्टि से उत्तराखण्ड सम्पन्न राज्य: CM धामी

यह भी पढ़ें

Shubman Gill-Riddhima

शुभमन गिल से शादी की बात पर रिद्धिमा ने तोड़ी चुप्पी, कही बात

01/06/2024
PDP ऑफिस पर फहराया तिरंगा

महबूब मुफ्ती के बयान पर BJP का करारा जवाब, PDP ऑफिस पर फहराया तिरंगा

26/10/2020
Shukra Dev

इन राशियों पर मेहरबान हुए शुक्र देव, धन-दौलत से भर जाएगी तिजौरी

06/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version