• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरगढ़ पेयजल योजना में करोड़ों का घोटाला, 19 अफसरों समेत 22 के खिलाफ केस दर्ज

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, चित्रकूट
0
Job Scam

Job Scam

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आर्थिक अपराध अनुसंधान ने चित्रकूट की बरगढ़ पेयजल योजना में हुए घोटाले के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर शासन की अनुमति के बाद जल निगम व पावर कॉपोर्रेशन के 19 अधिकारी समेत 22 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है।

योजना में 22 करोड़ रुपये का गबन हुआ है। अफसरों के साथ जिंदल वाटर इंफ्रा के सीईओ, डायरेक्टर व ठेकेदार पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि बसपा के शासन काल में चित्रकूट में पेयजल योजना के तहत कार्य कराया गया था। इस कार्य के लिए जिंदल वाटर इंफ्रा को टेंडर मिला था। इस कार्य में भारी अनियमितता बरती गयी। घोटालेबाज अधिकारियों ने पाइप लाइन डालने से पहले ही करोड़ों के वाटर मीटर खरीद लिए। पेयजल योजना के तहत हुए कार्यों में जल निगम के अभियंताओं और ठेकेदारों के द्वारा 20 करोड़ रुपये डकार जाने का खुलाया हुआ तो इस घोटाले की जांच सरकार ने ईओडब्लू को सौंप दी।

यूपी में अब शिक्षा और स्वास्थ्य की बात हो रही है : सिसोदिया

ईओडब्लू की लखनऊ ईकाई ने चित्रकूट जाकर जांच की और तमाम अधिकारी और कर्मचारियों के बयान दर्ज किये। जांच में खुलासा हुआ कि फर्म और जल निगम अभियंताओं ने करोड़ों रुपये की सरकारी रकम का गबन किया है। जांच में दोषी पाये जाने के बाद ईओडब्लू ने घोटाले के संबंध में शासन को रिपोर्ट •ोजी और इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने 22 करोड़ के गबन में ईओडब्ल्यू के लखनऊ स्थित थाने में एफआईआर दर्ज करायी दी।

जल निगम अभियंताओं और ठेकेदार समेत 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद ईओडब्लू ने जांच शुरू कर दी है। जिन अधिकारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी है उनमें जल निगम के अभियंता आरके बाजपेयी, एके सिंह, आरके त्रिपाठी, गिरीश चन्द्र, एमसी श्रीवास्तव, विनय पाल सिंह, जल निगम के आस्थाई निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आशाराम आर्या, राम बिहारी, एके भारतीय, बीपी निरंजन, एके अवस्थी, ओपी पाण्डेय, पीएन श्रीवास्तव, जेपी सिंह, यशवीर सिंह, डीके सिंह, पावर कारपोशन के अभियंता अंकुर यादव राजमणि विश्चकर्मा और जिंदल वाटर इन्फ्रा इस्ट्रक्चर के सीईओ ऋषभ सेट्टी और प्रबंध निदेशक ज्ञान बंसल और ठेकेदार नरेन्द्र कुमार गुप्ता शामिल हैं।

ईओडब्लू के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस घोटाले में सारे आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त सबूत हैं। शीघ्र ही आरोपियों की धपकड़ की जाएगी।

Tags: chitrkoot newscrime newsscamup newsबरगढ़ पेयजल योजनाबरगढ़ पेयजल योजना में करोड़ों का घोटाला
Previous Post

शूटरों से नहीं मरी पत्नी तो खुद गोली मार कर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Next Post

निर्माणधीन पावर हाउस से लोहे के एंगल चोरी, चार चोर गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
arrested

निर्माणधीन पावर हाउस से लोहे के एंगल चोरी, चार चोर गिरफ्तार, तमंचा बरामद

यह भी पढ़ें

CM Dhami

दिवंगत पत्रकार के परिजन सीएम धामी से मिले

18/12/2025
MLA Vijay Mishra

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की जेल बदली की अर्जी कोर्ट ने की खारिज

06/01/2021
Jaish-e-Mohammed terrorist arrested

कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version