• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 जीरो टॉलरेंस की कहानी दोहराने वाली भाजपा सरकार में हो रहे घोटाले ही घोटाले: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
25/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को घोटाले से जोड़ते हुए निशाना साधा है।

अखिलेश यादव (Akhilesh yadav)ने कहा है कि जीरो टॉलरेंस की कहानी सुबह-शाम, सोते-जागते दोहराने वाली भाजपा सरकार में अब घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। प्रशासन तंत्र पर सरकार की पकड़ नहीं दिखाई पड़ रही है। भ्रष्टाचार सत्ता के संरक्षण में फलफूल रहा है। विकास की काल्पनिक कहानियां गढ़ी जा रही हैं ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि भगवान राम की पवित्र नगरी अयोध्या में भी भ्रष्टतंत्र का जाल फैला हुआ है। वहां आसपास के गांवों के किसानों की जमीनों का संतोषजनक मुआवजा नहीं दिया गया, उल्टे प्रताड़ित किया गया। भाजपा समर्थित भूमाफियों और सत्ताधीशों ने मिलकर श्रीराम जन्म भूमि से चन्द कदम की दूरी पर माझा जमथरा गांव में 4 बिस्वा खतौनी को कूट रचित दस्तावेज में 21 बीघा दिखा कई करोड़ रुपयों का घोटाला कर दिया।

एमडीएम में बच्चों को दिया जा रहा घटिया खाना

सपा प्रमुख (Akhilesh yadav) ने कहा कि भाजपा राज में मिड-डे-मील में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं। कन्नौज के कंपोजिट विद्यालय, मदनापुर काजी में बच्चों को घटिया खाना दिया गया। शिकायत पर शिक्षक ने चार छात्रों की पिटाई की और स्कूल से भगा दिया। वैसे भाजपा सरकार ने मिड-डे-मील में पोषक तत्वों को हटा दिया है। गरीब के बच्चों को दूध, फल आदि नहीं दिया जा रहा है।

मुफ्त राशन में नये नियमों ने गरीबों का छीना निवाला

भाजपा सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन देने का ढोल पीटने में कोई कसर नहीं रखी थी, परन्तु प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुफ्त राशन योजना में तरह-तरह के नियम कानून और पेंच फंसाकर गरीबों को खाने का अधिकार भी छीनने की साजिश की जा रही है।

मौसम से कम बारिश में दिखा दी लक्ष्य से अधिक बोआई

अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने कहा कि भाजपा राज में कृषि विभाग ने एक बड़ा चमत्कार कर दिखाया। इस वर्ष 23 जिलों में 40 प्रतिशत से भी कम वर्षा हुई जबकि 45 जिलों में सामान्य से कम वर्षा रिकार्ड की गई। सूखे की छाया मंडरा रही है। मौसम की बेरुखी से किसानों के सूखे खेतों में भी लक्ष्य से ज्यादा क्षेत्रफल में बोआई का लक्ष्य 9603 हेक्टेयर का था लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने ऐसा कमाल किया कि प्रदेश में सूखे के बुरे हालात के बावजूद 98.204 प्रतिशत हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई करा दी। अब इस गोरखधंधे पर मुख्यमंत्री क्या कहेंगे?

UKSSSC परीक्षा में गड़बड़ी के दोषियों पर होगी रासुका के तहत कार्रवाई: सीएम धामी

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बात बहुत साफ है, भाजपा सरकार की असली रंगत रोज-रोज सामने आने लगी है। उसने विकास के नाम पर सिर्फ बजट का बंदरबाट किया है। बड़े-बड़े विज्ञापन, बड़े-बड़े दावे, इन सबकी पोल धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। लोग जान रहे हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अन्तर है। जनता अब 2024 में भाजपाईयों को सही जवाब देगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

UKSSSC परीक्षा में गड़बड़ी के दोषियों पर होगी रासुका के तहत कार्रवाई: सीएम धामी

Next Post

सोनाली फोगाट के मौत में बड़ा खुलासा, हिरासत में PA सुधीर और दोस्त सुखविंदर

Writer D

Writer D

Related Posts

Brownie
Main Slider

बच्चों के लिए बनाएं सॉफ्ट ब्राउनी, नोट करें रेसिपी

15/02/2026
Makhana Raita
Main Slider

लंच में बनाएं मखाने का रायता, स्वाद ऐसा की बार-बार मांगेंगे लोग

15/02/2026
UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Next Post
sonali phogat

सोनाली फोगाट के मौत में बड़ा खुलासा, हिरासत में PA सुधीर और दोस्त सुखविंदर

यह भी पढ़ें

सुनील ग्रोवर शिल्पा शिंदे

कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे ने एक नए शो में साथ आएंगे नज़र

06/08/2020
Murder

कंबाइन मशीन के बंटवारे को लेकर बुजुर्ग की हत्या

23/02/2023
Gang Rape

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर

05/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version