• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोनाली फोगाट के मौत में बड़ा खुलासा, हिरासत में PA सुधीर और दोस्त सुखविंदर

Writer D by Writer D
25/08/2022
in Main Slider, मनोरंजन, हरयाणा
0
sonali phogat

sonali phogat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पणजी। सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर 4-5 चोट के निशान मिले हैं। रिपोर्ट में जहर देकर मारे जाने की संभावना भी जताई गई है। सोनाली फोगाट के विसरा जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल की टेस्टिंग के बाद इस बात की जानकारी मिल पाएगी कि सोनाली (Sonali Phogat) को जहर या कैमिकल दिया गया था या नहीं। इस मामले में पुलिस ने सुखविंदर और सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गोवा पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मर्डर केस दर्ज किया है।

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का शव कॉफिन में डालकर अस्पताल से एयरपोर्ट ले जाया गया। परिवार ने कहा कि वो आईपीसी की धारा 302 लगाए जाने से खुश है कि उनकी बहन को न्याय मिलेगा। लेकिन दोनों लोग जिनका वो नाम ले रहे है उनकी गिरफ्तारी होनी जरूरी है जिसमें सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह।

सोनाली की बहन ने कहा था कि उनकी बहन को हॉर्ट अटैक नहीं आ सकता, जरूर उनके साथ कुछ गलत हुआ है। उन्होंने बताया था कि सोनाली की एक रात पहले घरवालों से बात हुई थी जिसमें उन्होंने मां से खराब तबीयत के बारे में बताया था।

घरवालों ने सोनाली को अस्पताल जाने की भी सलाह दी थी। इधर, उनके भांजे ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने घर के सभी लोगों को मौत की अलग-अलग वजह बताई थी और वो सोनाली को उनके घरवालों से बात नहीं करने देता था।

सोनाली फोगाट की मौत के दो दिन बाद उनके परिवार ने गुरुवार यानी आज पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दे दी थी, साथ ही शर्त रखी थी कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए।

बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली की मौत के बाद से ही उनका परिवार सवाल उठा रहा था और लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। सोनाली हरियाणा बीजेपी का चर्चित चेहरा थीं। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

मौत की वजह सामने आनी चाहिए

सोनाली फोगाट की मौत पर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा इस बारे में मैने गोवा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से बात की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी गोवा के मुख्यमंत्री से बात की है और निवेदन किया था कि सोनाली फोगाट की आकस्मिक मौत के मामले में जो सत्य वह सामने आना चाहिए।

धनखड़ ने बताया कि हमने गोवा की सरकार से निवेदन किया था कि परिवार की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम किया जाए। हमारे निवेदन पर ही डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वयं भी इस पर संज्ञान ले लिया है, इसलिए निश्चित ही सच सामने आएगा।

Tags: Sonali Phogat BJPSonali Phogat deathSonali Phogat heart attacksonali phogat imagesSonali Phogat murder mystrySonali Phogat Tiktok
Previous Post

 जीरो टॉलरेंस की कहानी दोहराने वाली भाजपा सरकार में हो रहे घोटाले ही घोटाले: अखिलेश यादव

Next Post

चाची बनी चंडाल, डेढ़ साल के मासूम को तीन टुकड़ों में काटा

Writer D

Writer D

Related Posts

broken cups
Main Slider

बेकार सामान से बनाएं घर की सजावट के लिए सामान

14/12/2025
अब भाषा नहीं बनेगी दीवार, आपका हेडफोन ही बन जाएगा LIVE ट्रांसलेटर, Google ने किया कमाल
Main Slider

आपका हेडफोन ही बनेगा LIVE ट्रांसलेटर, Google ने किया कमाल

14/12/2025
instagram
Main Slider

क्या Instagram सबसे ज्यादा बैटरी खा रहा है स्मार्टफोन? Google ने खोला राज

14/12/2025
WhatsApp Call पर करते हैं बात? तो आपकी लोकेशन हो सकती है ट्रैक! फटाफट ऑन करें ये सेटिंग
Main Slider

WhatsApp Call पर आपकी लोकेशन हो सकती है ट्रैक! फटाफट ऑन करें ये सेटिंग

14/12/2025
Umeed Portal
Main Slider

उम्मीद पोर्टल पर यूपी ने रचा इतिहास, ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में यूपी सबसे आगे

13/12/2025
Next Post

चाची बनी चंडाल, डेढ़ साल के मासूम को तीन टुकड़ों में काटा

यह भी पढ़ें

ऑनलाइन गेम्स पर लगा प्रतिबंध Ban on online games

ऑनलाइन गेम्स पर लगा प्रतिबंध, पकड़े जाने पर होगी जेल

03/09/2020
back tanning

पीठ के कालेपन से है शर्मिंदा, तो इन चीजों करें इसकी सफाई

08/07/2025
Mauni Amavasya

इस शुभ योग में मनाई जाएगी मौनी अमावस्या, जानें पूजा के नियम

09/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version