• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलेक्ट्रॉनिक हथियार से की गई वैज्ञानिक फखरीजादेह की हत्या : ईरान

Writer D by Writer D
01/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर
0
Top nuclear scientist Mohsin Fakhrizadeh

Top nuclear scientist Mohsin Fakhrizadeh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईरान के मुताबिक उसके शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह की हत्या के लिए इजरायल और एक निर्वासित विपक्षी समूह जिम्मेदार हैं और इसके लिए रिमोट से नियंत्रित हथियार का इस्तेमाल किया गया।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक परमाणु वैज्ञानिक फखरीजादेह की अंत्येष्टि के मौके पर सुरक्षा प्रमुख अली शमखानी ने कहा कि हमलावरों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल किया और वे घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख शमखानी ने कहा, “उनकी सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक उपाय किए गए थे लेकिन दुश्मनों ने बिल्कुल नया तरीका इस्तेमाल किया। इस हत्या को पेशेवर और विशेष तरीके से अंजाम दिया गया है। दुर्भाग्य से हमारे दुश्मन इसमें सफल रहे। यह बहुत ही जटिल मिशन था क्योंकि इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल किया गया है। घटनास्थल पर कोई भी मौजूद नहीं था।”

गरीब और किसानों का कल्याण हमारा लक्ष्य है : शिवराज

उन्होंने कहा कि ईरानी खुफिया और सुरक्षा एजेंसियाें को फखरीजादेह की हत्या की साजिश का अंदेशा पहले से ही था। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले की आशंका पहले से ही थी।

हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। शुरुआत में ईरानी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि फखरीजादेह की कार को कुछ बंदूकधारियों ने निशाना बनाया था और उसी दौरान उन्हें गोली मारी गई थी।

एडमिरल शमखानी ने कहा कि इस हत्या को अंजाम देने वालों का कुछ सुराग मिला है। उन्होंने कहा, “इसमें यहूदी शासन और मोसाद के साथ निर्वासित ईरानी विपक्षी समूह मुजाहिदीन-ए खाल्क (एमकेओ) निश्चित तौर पर शामिल रहा है।”

इजरायल ने इन आरोपों को लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

इससे पहले ईरान के दामावंद काउंटी के अबसार्द शहर में शुक्रवार को आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। दिग्गज परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह ईरान के रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान एवं नवाचार केन्द्र के प्रमुख थे।

कोविड-19 के प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन अवश्य करें : सहगल

पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों के मुताबिक श्री फखरीजादेह गुप्त रूप से चलाए जा रहे ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे।

ईरान ने हालांकि हमेशा से यह दावा किया है कि उसका परमाणु हथियार कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।

श्री फखरीजादेह की हत्या ऐसे समय में हुई है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम के तहत यूरेनियम संवर्धन को लेकर चिंता जताई जा रही है।

Tags: ayatollah ali khameneielectronic devices use in killing Fakhrizadehinternational Newsiran latest newsIran nuclear scientist murderIran Scientist IsraelIran’s nuclear weapon programIrans Top Nuclear ScientistIsrael remotely killed Fakhrizadehmiddle eastMiddle East middle-east world hindi newsMohsen FakhrizadehNEWSSyria supports IranWorldअयातुल्लाह अली खामनेईईरानमोहसिन फखरीजादेह
Previous Post

गरीब और किसानों का कल्याण हमारा लक्ष्य है : शिवराज

Next Post

करीना कपूर ने पिंक लिपस्टिक में शेयर की सेल्फी

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Next Post
kareena kapoor

करीना कपूर ने पिंक लिपस्टिक में शेयर की सेल्फी

यह भी पढ़ें

snow leopard

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में मिले हिम तेंदुओं की मौजूदगी के पुख्ता सबूत

04/12/2020
CM Yogi addressed the Guru Purnima festival

भगवान राम, कृष्ण व शंकर के बिना भारत का पत्ता भी नहीं हिल सकता :सीएम योगी

10/07/2025
CM Yogi

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का संकल्प लेकर मैदान में उतरेंगे सीएम योगी

26/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version