• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कबाड़ी साकिब पर कसा शिकंजा, प्रशासन ने की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क

Writer D by Writer D
12/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मेरठ
0
property seized
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। वाहन कटान के लिए बदनाम सोतीगंज में पुलिस ने बुधवार को फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ी साकिब की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। इस दौरान पुलिस टीम का हलका विरोध भी हुआ लेकिन पुलिस के सामने किसी की एक न चली। जानकारी के अनुसार सदर बाजार और ब्रह्मपुरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत बुधवार को सोतीगंज के कबाड़ी साकिब उर्फ कद्दू की तकरीबन तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली।

एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव और एएसपी कैंट सूरज राय के नेतृत्व में पुलिस बल सोतीगंज पहुंचा और साकिब के छह आवास और नौ वाहनों को जप्त किया। इस दौरान पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा।

बताया गया कि कबाड़ी साकिब के परिवार की महिलाओं ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर दी और जमकर हंगामा किया। भारी विरोध के बीच पुलिस ने संपत्तियों को सील करने का काम किया।

सोतीगंज में लूट और चोरी के वाहनों के अवैध कटान और करोड़ों के कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन का अभियान अब तक जारी है। दावा है कि यहां कबाड़ का खेल अब बंद हो चुका है, लेकिन ऐसा नहीं है। कबाड़ किले के रूप में बदनाम सोतीगंज में अब भी चोरी के वाहन कटने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार देर रात यहां फिर एक गाड़ी कटान के लिए पहुंच गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और गाड़ी को अपने कब्जे में लिया।

सदर बाजार पुलिस को देर रात सूचना मिली कि एक गाड़ी को सोतीगंज में कटान के लिए लाया गया है। यह चोरी की हो सकती है। यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को यहां लावारिस हालत में यह गाड़ी मिली। पुलिस उसे थाने ले आई।

योगी मंत्रिमंडल को एक और झटका, दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गाड़ी लावारिस हालत में सोतीगंज में खड़ी मिली है। गाड़ी की छानबीन शुरू कर दी गई है। गाड़ी के नेम प्लेट पर हरदोई जिले के नंबर लिखा है।

पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह गाड़ी सोतीगंज में कौन लेकर पहुंचा। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है।

Tags: crime newskabadi saqibmerrut newsproperty seizedup news
Previous Post

योगी मंत्रिमंडल को एक और झटका, दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा

Next Post

कानपुर की जनता करे क्षमा, 15 जनवरी के बाद लूंगा आर्शीवाद : असीम अरुण

Writer D

Writer D

Related Posts

ODOP CFC
उत्तर प्रदेश

ODOP CFC को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

12/05/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माँ कामाख्या देवी के दरबार में टेका माथा

12/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

12/05/2026
Next Post
aseem arun

कानपुर की जनता करे क्षमा, 15 जनवरी के बाद लूंगा आर्शीवाद : असीम अरुण

यह भी पढ़ें

Power Cut

बिजलीकर्मियों की अचानक हड़ताल से इस राज्य में ‘ब्लैकआउट’, सेना ने संभाला मोर्चा

23/02/2022
Lockdown in Australia

जर्मनी में कोरोना के 16 हजार से अधिक नए मामले, 4.19 मरीज रोगमुक्त

09/11/2020
bebhraich lockdown updates

बहराइच में 9 दिन का लॉकडाउन, साथ ही समस्त ट्रेड बंद रहेंगे

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version