Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग पर खुशी से झूम उठी सीमा हैदर, व्रत खोलकर की आतिशबाजी

Seema Haider

Seema Haider

नोएडा। Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) ने व्रत रखा था। बुधवार शाम चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया। इधर, चंद्रयान तीन ने सफल लैंडिंग की उधर सीमा हैदर खुशी से झूम उठी। उसने खुशी जाहिर करते हुए जमकर आतिशबाजी की। सीमा के वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें वह खुशी जाहिर करती हुई नजर आ रही है।

दरअसल, पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा था। बुधवार शाम को जैसे ही Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग हुई तो पूरा देश में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा में अपने पति के साथ रह रही सीमा हैदर भी खुशी से झूम उठी। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद उसने जमकर आतिशबाजी की है।

सीमा हैदर ने अब Chandrayaan-3 के लिए रखा व्रत, कहा- उतरने तक नहीं खोलूंगी व्रत

सीमा (Seema Haider) ने कहा ”पूरे देशवासियों की Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई। मेरे प्यारे भाई एपी सिंह सर जी को भी बधाई, हमारे मोदी जी का सपना पूरा हुआ, मैं बहुत खुश हूं, मैं अपना व्रत खोलने वाली हूं। मुझे अपने देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास हो गया है। मैंने मन से प्रार्थना की थी कि शाम को खुशखबरी मिले और वैसा ही हुआ।”

सीमा ने रखा था व्रत

गौरतलब है कि, सीमा हैदर ने Chandrayaan-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग की कामना करते हुए व्रत रखा था। सीमा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वैसे तो मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है लेकिन मैंने चंद्रयान-3 के लिए व्रत रखा है। जब तक वो सफलतापूर्वक चांद पर लैंड नहीं कर जाता, तब तक मैं कुछ भी नहीं खाऊंगी और न ही कुछ पिऊंगी। मैं प्रार्थना कर रही हूं कि हमारे भारत देश का चंद्रयान-3 आज शाम को सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिग कर जाए। इससे मेरे भारत देश का नाम रौशन होगा। मैं राधे-कृष्ण भगवान को बहुत मानती हूं। तमाम देवी-देवताओं से मेरी प्रार्थना है कि Chandrayaan-3 को सफलता मिले। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की तरक्की के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। अगर चंद्रयान-3 को सफलता मिलती है तो हमारे भारत देश का दबदबा पूरी दुनिया में होगा। मेरी यही दुआ है कि मेरा भारत सबसे आगे रहे। राधे-कृष्ण, राधे-कृष्ण।

Exit mobile version