Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीमा हैदर ने अब Chandrayaan-3 के लिए रखा व्रत, कहा- उतरने तक नहीं खोलूंगी व्रत

Seema Haider

Seema Haider

नोएडा। पाकिस्तानी सीमा हैदर (Seema Haider) ने अब Chandrayaan-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग की कामना करते हुए व्रत रखा है। इसका वीडियो सीमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। सीमा ने कहा कि वैसे तो मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है लेकिन मैंने चंद्रयान-3 के लिए व्रत रखा है। जब तक वो सफलतापूर्वक चांद पर लैंड नहीं कर जाता, तब तक मैं कुछ भी नहीं खाऊंगी और न ही कुछ पिऊंगी।

वीडियो में सीमा (Seema Haider) ने कहा कि मैं प्रार्थना कर रही हूं कि हमारे भारत देश का चंद्रयान-3 आज शाम को सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिग कर जाए। इससे मेरे भारत देश का नाम रौशन होगा। मैं राधे-कृष्ण भगवान को बहुत मानती हूं। तमाम देवी-देवताओं से मेरी प्रार्थना है कि Chandrayaan-3 को सफलता मिले।

सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजी राखी, वीडियो जारी कर कही ये बात

सीमा (Seema Haider)ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की तरक्की के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। अगर Chandrayaan-3 को सफलता मिलती है तो हमारे भारत देश का दबदबा पूरी दुनिया में होगा। मेरी यही दुआ है कि मेरा भारत सबसे आगे रहे। राधे-कृष्ण, राधे-कृष्ण।

Chandrayaan-3 आज शाम चंद्रमा पर करेगा सॉफ्ट लैंडिंग, रवि किशन बोले- गर्व की बात है

बता दें, भारत के मून मिशन यानी Chandrayaan-3 आज शाम को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रमा की सतह पर लैंड करते ही भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। Chandrayaan-3 का लैंडर-रोवर चांद पर 1 दिन काम करेगा, यानी पृथ्वी के 14 दिन के बराबर। इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन से पूरे देश की उम्मीदें जुड़ी हैं। Chandrayaan-3 ने सारे देश को एक कर दिया है। मंदिरों में प्रार्थना हो रही है। मस्जिदों में दुआ मांगी जा रही है। सारा देश Chandrayaan-3 को लेकर उत्साहित हैं।

Exit mobile version