• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ की थाली, सोलह श्रृंगार, नया लहंगा…, सीमा हैदर ने सचिन के लिए रखा व्रत

Writer D by Writer D
01/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Seema Haider

Seema Haider

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। प्यार की खातिर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) ने आज यानि बुधवार को पति सचिन मीणा के लिए अपना पहला करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रख है। सीमा हैदर ने एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर यह जानकारी लोगों को दी। उसने बताया कि वकील एपी सिंह को वह अपना भाई मानती हैं और उनकी मां ने करवा चौथ का सामान दिल्ली से भेजा है। इसी के साथ सीमा ने वो सारा सामान भी दिखाया जो मायके से उसके लिए आया है।

देश भर की महिलाओं के साथ सीमा (Seema Haider) ने भी करवा चौथ का व्रत रखा है। सीमा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत बहुत अच्छा देश है, जो अन्य देशों के लोगों को भी अपना बनाकर काफी सम्मान देता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा (Seema Haider) ने कहा कि वो इससे पहले भी दो बार करवा चौथ का व्रत रख चुकी है। लेकिन भारत में यह उसका पहला करवा चौथ है। जब पाकिस्तान में उसने सचिन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था तो मोबाइल के जरिए सचिन का चेहरा देखा था। लेकिन आज वो छननी से सचिन का चेहरा देखेगी। सीमा ने वीडियो में मायके से आया लाल रंग का लहंगा, करवाचौथ की थाली और सोलह श्रृंगार दिखाया। कहा कि वो करवाचौथ को अच्छे से मनाएगी। सचिन इस बार उसके साथ है। इसलिए वो बहुत ज्यादा उत्साहित भी है।

 6 महीने पहले भारत आई थी सीमा (Seema Haider)

बता दें, करीब 6 महीने पहले मई महीने में सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में आई। फिर प्रेमी सचिन मीणा के साथ रबूपुरा में रहने लगी। 2020 में पब्जी गेम खेलने के दौरान सीमा की सचिन से मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। फिर वो सचिन के पास अपने पहले पति को छोड़ चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत आ गई।

सीमा के भारत आने की जानकारी भारतीय एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को लगी तो पुलिस ने सीमा हैदर और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, तीन दिन बाद उनको जमानत मिल गई, जिसके बाद से ही सीमा उनके चारों बच्चे रबूपुरा में सचिन के घर पर रह रहे हैं।

सीमा हैदर ने सचिन के घर पर रहते हुए सनातनी हिंदू धर्म अपना लिया है। तभी से वह सभी हिंदू त्योहारों को विधि विधान से मनाती है। इससे पहले सीमा ने तीज का त्योहार भी धूमधाम से मनाया था।

Tags: Karwa ChauthNoida newssachin meenaSeema Haiderup news
Previous Post

सोने के सिंहासन पर विराजमान होंगे रामलला, इस दिन पहुंचेगा अयोध्या

Next Post

भाजपा विधायक की लापता पत्नी सकुशल बरामद, घर से अचानक हो गईं थीं गायब

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
Next Post
Sitaram verma

भाजपा विधायक की लापता पत्नी सकुशल बरामद, घर से अचानक हो गईं थीं गायब

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

26/09/2023
BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

ICSI CSEET 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

31/10/2023
niraj singh bablu

अभिनेता सुशांत के भाई ने बताया, गवाहों को है जान का खतरा

18/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version