• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा विधायक की लापता पत्नी सकुशल बरामद, घर से अचानक हो गईं थीं गायब

Writer D by Writer D
01/11/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, सुल्तानपुर
0
Sitaram verma

Sitaram verma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सुल्तानपुर के लंभुआ से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा (Sitaram Verma) की लापता पत्नी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह अपने इंदिरानगर स्थित घर से अचानक गायब हो गईं थीं। डीसीपी व उनकी टीम ने सफेदाबाद से उन्हें बरामद किया है।

विधायक सीताराम वर्मा (Sitaram Verma) की पत्नी मंगलवार सुबह घर से अचानक गायब हो गईं थीं। इसे लेकर विधायक के बेटे ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी थीं।

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया था कि विधायक सीताराम वर्मा का गाजीपुर सेक्टर-8 में घर है। जहां उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा (65) परिवार संग रहती हैं। मंगलवार सुबह छह बजे पुष्पा बिना किसी को कुछ बताए ही घर से कहीं चली गईं। काफी तलाशने पर भी उनका पता न चलने पर बेटे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार ने पिता को खबर दी। इस पर सीताराम वर्मा सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंचे। इस बीच पंकज ने गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

बीजेपी विधायक की पत्नी संदिग्ध परिस्थिति में लापता, राजधानी में मचा हड़कंप

दोपहर को विधायक ने डीसीपी से मिलकर पत्नी को तलाशने में मदद मांगी। डीसीपी ने गाजीपुर और इंदिरानगर पुलिस की टीमों को पुष्पा को तलाशने के लिए लगाया। डीसीपी ने बताया था कि सुबह नौ बजे के आसपास पुष्पा इंदिरानगर स्थित अरविंदो पार्क चौकी के पास देखी गई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया की मदद से उनकी तलाश की थी। डीसीपी ने बताया कि पुष्पा वर्मा को भूलने की बीमारी है और उनका इलाज भी चल रहा है। बहरहाल उन्हें सफेदाबाद से बरामद कर लिया गया है। वह सकुशल हैं।

Tags: BJP MLA Sitaram VermaLucknow NewsSitaram Vermasultanpur newsup news
Previous Post

करवा चौथ की थाली, सोलह श्रृंगार, नया लहंगा…, सीमा हैदर ने सचिन के लिए रखा व्रत

Next Post

फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर, इस दिग्गज एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
tyler christopher

फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर, इस दिग्गज एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

यह भी पढ़ें

Murder

चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या

15/09/2021
Lawrence Bishnoi Gang

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को तगड़ा झटका, इस सरकार ने घोषित किया आतंकवादी संगठन

30/09/2025
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ को बनाएंगे AI का मॉडल स्टेट: CM विष्णु देव साय

04/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version