• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली कैपिटल्स को कोरोना की बाउंसर, सीफर्ट हुए पॉज़िटिव

Writer D by Writer D
20/04/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुम्बई। पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के टिम सीफर्ट (Seifert) को कोरोना संक्रमित पाया गया है। बुधवार की सुबह कैपिटल्स दल के सभी सदस्यों का चौथा आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया। हालांकि इस घटनाक्रम से बुधवार शाम को होने वाले मुक़ाबले पर कोई असर नहीं हुआ और मैच नियत कार्यक्रम के अनुसार जारी है।

यह पहला मौक़ा नहीं है जब कैपिटल्स की टीम में कोई कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख़िलाफ़ हुए मुक़ाबले से एक दिन पहले टीम के फ़िज़ियो पैट्रिक फ़रहार्ट कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे। इसके दो दिन बाद टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श, फ‍़िज़ियो पैट्रिक फ़रहर्ट, स्पोर्ट्स मसाज थेरपिस्ट चेतन कुमार, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी और सोशल मीडिया सदस्य आकाश माने पॉज़िटिव पाए गए थे। यही वजह थी कि आईपीएल प्रबंधन ने इस मैच को पुणे से मुंबई स्थानांतरित कर दिया था।

आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के बबल में पॉज़िटिव पाया जाता है तो उसे कम से कम सात दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा। बबल में फिर से प्रवेश करने के लिए 24 घंटे के भीतर उनके दो आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आने चाहिए।

राहुल बने सबसे तेज 6000 T20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

अगर किसी टीम के एक से अधिक खिलाड़ी कोविड पॉज़िटिव हैं, तो भी कम से कम 12 खिलाड़ी उपलब्ध होने पर वे मैच खेल सकते हैं, जिनमें कम से कम सात भारतीय खिलाड़ी और एक सब्स्टीट्यूट का होना अनिवार्य है। 12 से कम खिलाड़ी उपलब्ध होने पर आईपीएल प्रबंधन अंतिम निर्णय लेगा।

पिछले सीज़न के दौरान टीमों में पॉज़िटिव केस आने के कारण आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था। पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स सहित कम से कम पांच टीमों के बबल में कोरोना मामले पाए गए थे।

Tags: Delhi CapitalsIPLipl 2022sports news
Previous Post

योगी का जीरो टालरेंस बड़े जीरो में हुआ तब्दील: अखिलेश यादव

Next Post

यूपी के 30 जिलों में  स्थापित होंगे  गौ अभयारण्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Next Post
cow

यूपी के 30 जिलों में  स्थापित होंगे  गौ अभयारण्य

यह भी पढ़ें

जियोफाइबर नेटवर्क से जुड़े उत्तराखंड के यह सात शहर, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

27/07/2020
Transfer

यूपी में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

12/01/2023
शपथ

हृदय नारायण दीक्षित ने नवनिर्वाचित विधायक लकी यादव को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलायी

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version