• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जियोफाइबर नेटवर्क से जुड़े उत्तराखंड के यह सात शहर, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर सात शहर जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सेवाओं से जुड़ गए हैं।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि पंतनगर, काशीपुर इस लिस्ट में सबसे नए नाम हैं। लॉकडाउन के बीच फाइबर आधारित वायर ब्रॉडबैंड की बढ़ती मांग को देखते हुए रिलायंस जियो ने उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के विस्तार की योजना शुरू की है। सात प्रमुख शहरों को इस सर्विस से जोड़ लिया गया है। जल्द ही इसे राज्य के अन्य शहरों में लॉन्च किया जाएगा।

सोनिया और राहुल गांधी की कोरोना जांच की मांग करने वाले सांसद निकले कोरोना पॉजिटिव

एम्स- ऋषिकेश टाउनशिप, पंतनगर विश्वविद्यालय- रूद्रपुर और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन के कार्यालय और रिहायशी परिसरों- ऋषिकेश जैसे अनेकों निजी और सरकारी टाउनशिप और प्रतिष्ठान जियोफाइबर से जुड़ चुके हैं। जियोफाइबर 100 एमबीपीएस से एक जीबी तक की डेटा स्पीड की पेशकश करता है। अपनी तेज स्पीड की वजह से कॉर्पोरेट्स, मध्यम और लघु उद्योगों के साथ सरकारी कार्यालयों में यह पहली पंसद बन कर उभरा है।

प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए जियोफाइबर ने उत्तराखंड में नंबर वन की पोजिशन हासिल कर ली है। उत्तराखंड में जियोफाइबर के अन्य ऑपरेटरों के मुकाबले कहीं अधिक कनेक्शन हैं। कोरोना महामारी के बीच वायर ब्रॉडबैंड की मांग में जो उछाल आया था। उसे जियोफाइबर ने भर दिया है। इस कठिन वक्त में हजारों परिवार जियोफाइबर की वजह से कनेक्टिड हैं।

जियोफाइबर नेटवर्क पर अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट, स्मार्ट फोन फिक्स्ड लाइन और ओवर द टॉप एप्लिकेशन्स यानी ओटीटी ऐप्स जैसी ट्रिपल-प्ले-कॉम्बिनेशन सर्विस मिलती हैं। फिक्स्ड लाइन स्मार्ट फोन से देश में कहीं भी किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की जा सकती है। जबकि अल्ट्रा एचडी सेट टॉप बॉक्स पर ओटीटी एप्स का इस्तेमाल कर सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है।

अमेज़ॅन प्राइम, ज़ी 5, सोनी लिव, यूट्यूब, वूट, डिजनी+हॉटस्टार के साथ 350 से अधिक टीवी चैनल भी जियोफाइबर पर देखे जा सकते हैं। जियोफाइबर पर जियोमीट एप के जरिए मल्टीपार्टी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की जा सकती है। जिस पर आप वर्चुअल बिजनेस, सामाजिक बैठकें और स्कूल कक्षाएं भी ले सकते हैं।

Tags: hindi newsJio FiberJio Newsजियो फाइबरजियोफाइबर
Previous Post

सोनिया और राहुल गांधी की कोरोना जांच की मांग करने वाले सांसद निकले कोरोना पॉजिटिव

Next Post

राजस्थान सियासी संकट पर आज हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
राजस्थान संकट

राजस्थान सियासी संकट पर आज हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

यह भी पढ़ें

Bhopal Singh Khadri appointed as CM's Special Grievance Redressal Officer

नायब सिंह ने भोपाल सिंह खदरी को सौंपी अहम जिम्मेदारी, CM के विशेष शिकायत निवारण अधिकारी

13/07/2026
Suicide

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

26/01/2024
Tarak Mehta ka ulta chashmah show writer commits suicide

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के लेखक ने की आत्महत्या, नोट में बताई ये बात

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version