Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आत्मनिर्भर भारत प्रदेश के लिए स्वालम्बन का अवसर है : नड्डा

J P Nadda

J P Nadda

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरूवार को कहा कि पार्टी के लिये सत्ता का मिलना सामाजिक परिवर्तन के साथ गरीब, किसान, मजदूर के आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक उत्थान का माध्यम मात्र है।

श्री नड्डा ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक में कहा “ सत्ता प्राप्ति हमारा लक्ष्य नहीं है। हमारे लिए सत्ता सामाजिक परिवर्तन के साथ गरीब, किसान, मजदूर के आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक उत्थान का माध्यम मात्र है। ”

सहारनपुर में 126 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 2950 पहुंचा

उन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद नहीं जिम्मेदारी है। सभी प्रदेश पदाधिकारियों को नियमित प्रवास करके संगठन को मजबूत करना है। इसके साथ ही बूथ की गतिविधियों और आगे बढ़ाने का काम भी करना है। उत्तर प्रदेश संगठनात्मक दृष्टि से बहुत मजबूत है। पूरे देश में पार्टी के सबसे अधिक सक्रिय सदस्य तथा साधारण सदस्य उत्तर प्रदेश से हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान विश्व में बढ़ा है। देश सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है जबकि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना,सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण सहित केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल है।

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले खेलने को मिलेंगे कई मैच : जोश हेजलवुड

इसके साथ ही प्रदेश सरकार में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का समायोजन भी हुआ है। आत्मनिर्भर भारत प्रदेश के किसान, कामगार, आदिवासियों के लिए स्वालम्बन का अवसर है।

Exit mobile version