• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
13/09/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Oscar Fernandes

Oscar Fernandes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को मंगलुरू में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे।

फर्नांडिस जुलाई 2018 में योगा करते समय चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद दिमाग में खून के जमाव को हटाने के लिए उनकी सर्जरी हुई और उसके बाद से वह आईसीयू में रहे।

फर्नांडिस कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहे। इसी दौरान उन्होंने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला। इससे पहले पहली संप्रग (यूपीए-वन) सरकार में वह स्वतंत्र प्रभार के साथ खेल मंत्री, प्रवासी भारतीयों के मामलों के मंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री रहे थे। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए वह उनके संसदीय सचिव भी रहे।

ऑस्कर फर्नांडिस कर्नाटक की उडुपी सीट से 1980 में लोकसभा में चुने गए। इसके बाद 1984, 1989, 1991 और 1996 में लोकसभा सदस्य रहे। इसके बाद 1998 में भाजपा के जयराम शेट्टी से हारने के बाद राज्यसभा में गए। उसके बाद वह राज्यसभा में ही रहे और उनके परिवार में पत्नी ब्लॉसम फर्नांडीस, बेटा और एक बेटी हैं।

CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बोले- बाढ़ कार्यों को करें तेज

मंगलुरु विश्वविद्यालय ने उन्हें वर्ष 2010 में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Tags: congressdelhi newsNational newsOscar Fernandespm modi
Previous Post

CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बोले- बाढ़ कार्यों को करें तेज

Next Post

राष्ट्रीय लोक अदालत में 7630 वादों का निस्तारण, 97.88 करोड़ समझौता धनराशि जमा

Writer D

Writer D

Related Posts

tulsi
Main Slider

वैशाख माह में करें तुलसी के ये उपाय, घर से दूर हो जाएगी तंगहाली

14/04/2026
wedding
Main Slider

शादी वाले घर से फौरन हटा दें ये चीजें, वरना वैवाहिक जीवन में उत्पन्न हो सकती है बाधा

14/04/2026
Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
Next Post

राष्ट्रीय लोक अदालत में 7630 वादों का निस्तारण, 97.88 करोड़ समझौता धनराशि जमा

यह भी पढ़ें

Jacqueline Farnandez

‘मेरी प्यारी दुनिया की सबसे खूबसूरत बोम्मा’, जैकलीन के बर्थडे पर रोमांटिक हुआ महाठग

11/08/2023
Wagner Army

वैगनर आर्मी के कब्जे में एक और शहर, रूस ने लागू किया गया मॉर्शल लॉ

24/06/2023
BSF

पूरा होगा BSF में भर्ती होने का सपना, rectt.bsf.gov.in पर करें अप्लाई

24/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version