• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की हालत नाजुक, बेटी ने दी हेल्थ अपडेट

Writer D by Writer D
30/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की हालत अब भी नाजुक है। विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने मंगलवार को हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनके पिता की हालत ‘बेहद नाजुक’ बनी हुई है।

दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके और हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ को चिकित्सकों की सलाह के बाद कल रात को अपोलो अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया था।

अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘…. उन्हें कल रात को अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया जहां उनकी बेहतर देखभाल हो सकेगी। उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। वह आजीवन एक योद्धा रहे हैं। अडिग और अथक।’ दुआ को इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुआ की पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जून में निधन हो गया था। वह रेडियोलॉजिस्ट थीं।

मल्लिका दुआ ने पोस्ट में लिखा, ‘मां उनके लिए उम्मीद नहीं छोड़तीं और उन्हें उम्मीद छोड़ता नहीं देख सकती थीं। उनके (दुआ के) लिए जो अच्छा होगा, वही करने के बारे में वह (चिन्ना दुआ) हमारा मार्गदर्शन करेंगी। मैं और मेरी बहन ठीक हैं, एक मजबूत शख्स ने हमारा पालन पोषण किया है।’

पहले कानून व्यवस्था बंधक थी अब नजीर है : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि चिकित्सक सुबह दौरे पर आएंगे और उनसे बात करने के बाद वह पिता की सेहत के बारे में नयी जानकारी देती रहेंगी।  मल्लिका ने सोमवार को बताया था कि उनके पिता विनोद दुआ इस समय सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और उनकी हालत ”अत्यंत गंभीर” है।

जैसे ही उनके बीमार होने की खबर फैली, उसके बाद उनके निधन की अफवाहें फैल गईं और कुछ लोगों ने शोक संदेश भी पोस्ट किए। उनकी बेटी ने लोगों से अफवाह न फैलाने का अनुरोध किया। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। पत्रकार की हालत तभी से खराब है और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। विनोद दुआ की एक और बेटी बकुल दुआ हैं, जो मनोवैज्ञानिक हैं।

Tags: delhi newsNational newssenior journalist Vinod Duavinod dua
Previous Post

पहले कानून व्यवस्था बंधक थी अब नजीर है : सीएम योगी

Next Post

प्रदेश में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

Writer D

Writer D

Related Posts

KGAV girl students accuse the principal and warden
Main Slider

लखनऊ में KGAV में छात्राओं ने लगाएं गंभीर आरोप, DM ने की ये कार्रवाई

05/10/2025
air india
राष्ट्रीय

बर्मिंघम में एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, अमृतसर से भरी थी उड़ान

05/10/2025
Vaishno Devi
Main Slider

IMD के अलर्ट के बाद वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, इस दिन से शुरू होंगे दर्शन

05/10/2025
AAP
Main Slider

RS Election: AAP ने कैंडिडेट का नाम किया घोषित, इस उद्योगपति को भेजेगी संसद

05/10/2025
Aloe Vera
Main Slider

इस प्लांट से मिलेगी निखरी त्वचा, ऐसे करें इस्तेमाल

05/10/2025
Next Post
winter

प्रदेश में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें

cm yogi

राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे जमीन खरीद आरोप का CM योगी ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

15/06/2021
Ubtan

गर्मियों में है ग्लोइंग त्वचा की चाहत, तो लगाएं ये उबटन

07/05/2024
Anand Swaroop Shukla

योगी सरकार के मंत्री का विवादित बयान, ममता बनर्जी को बताया ‘इस्लामी आतंकवादी’

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version