• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीरियल किलर डॉक्टर बोला- 100 लोगों की हत्या कर शव मगरमच्छों को खिलाया

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
सीरियल किलर डॉक्टर

सीरियल किलर डॉक्टर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हमारे समाज में डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, लेकिन जब डॉक्टर ने लोगों की जान लेने लगे तो इससे बड़ा अपराध कोई नहीं हो सकता है। डॉक्टर के पेशे में रहकर लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले हैवान देवेंद्र शर्मा के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

सीरियल किलर डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने पहले कहा था कि उसने 50 कत्ल करने के बाद गिनती करना बंद कर दिया था, लेकिन आज उसने एक बार फिर पुलिस को बयान दिया कि वह अब तक 100 से अधिक लेागों को मार चुका है। यही नहीं उसने बताया कि वह शवों का छुपाने के लिए यूपी की उस नहर में डाल देता था, जिसमें बहुत ढेर सारे मगरमच्छ होते थे।

सुशांत सिंह राजपूत केस : बिहार सरकार सीबीआई जांच को दे सकती है हरी झंडी

देवेंद्र शर्मा को कुछ दिन पहले ही दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वह किडनी रै​केट से जुड़े एक मामले में पिछले 16 साल से सजा काट रहा था और पेरोल पर बाहर आया था। उसे 20 दिन में पेरोल खत्म होने के बाद वापस जेल जाना था लेकिन वह अंडग्राउंड हो गया। अब एक बार फिर उसके पकड़े जाने पर कई चौंकाने वाले मामले सामने आने लगे हैं।

पुलिस ने दावा किया कि वह हत्या के 100 से ज्यादा मामलों में संलिप्त रहा है लेकिन वास्तविक संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में उसके खिलाफ दर्ज मामले में संबंधित राज्यों की पुलिस जांच कर रही है।

बीएएमएस डिग्रीधारी देवेंद्र शर्मा अलीगढ़ जिले में पुरेनी गांव का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने हत्या के एक मामले में पेरोल की अवधि खत्म होने के छह महीने बाद उसे पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि शर्मा अपहरण और हत्या के कई मामलों में दोषी करार दिया गया है। उत्तरप्रदेश में फर्जी गैस एजेंसी चलाने के मामले में उसे दो बार गिरफ्तार किया गया और किडनी बेचने के गिरोह चलाने के मामले में कई राज्यों में जेल भी जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बपरोला में प्रॉपर्टी का काम कर रहा आरोपी

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राकेश पवेरिया ने बताया कि इससे पहले वह मोहन गार्डेन में रह रहा था। वहां से वह बपरोला चला गया। वहां पर उसने एक विधवा से शादी कर ली और प्रॉपर्टी का कारोबार करने लगा। सूचना मिलने पर हमारी टीम ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया। बिहार में सीवार से बीएएमएस की डिग्री हासिल करने के बाद वह जयपुर में अपनी क्लीनिक चलाने लगा। उसने 1992 में गैस डीलरशिप स्कीम में 11 लाख रुपये निवेश किया लेकिन उसे नुकसान हो गया।

इसके बाद 1995 में उसने अलीगढ़ के छारा गांव में फर्जी गैस एजेंसी शुरू कर दी। बाद में आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। डीसीपी ने बताया कि उसके सहयोगी एलपीजी सिलेंडर ले जाने वाले ट्रकों को लूट लेते थे और ड्राइवर की हत्या कर देते थे। इसके बाद ट्रक से सिलेंडर को अपनी फर्जी गैस एजेंसी में उतार लेते थे।

Tags: doctormurderRajasthanSerial Killerडॉक्टरदिल्लीराजस्थानसीरियल किलरसीरियल किलर डॉक्टरहत्या Delhi
Previous Post

अयोध्या एसएसपी :  अयोध्या राम मंदिर के शिलान्यास समारोह की सुरक्षा पर दिया जा रहा ज़ोर

Next Post

रामेश्वरम के गणपती मुरुगेसन मार्शल आर्ट की कला को दिन में दो बार चलते है मुफ्त

Desk

Desk

Related Posts

PM Modi
Main Slider

साई बाबा की शिक्षा हमारा मार्गदर्शन कर रही: पीएम मोदी

19/11/2025
Rahul Gandhi
Main Slider

संवैधानिक संस्थाओं पर हमला… राहुल के खिलाफ 272 हस्तियों का लेटर, लगाया ये बड़ा आरोप

19/11/2025
Parineeti Chopra reveals son's name
Main Slider

परिणीति चोपड़ा ने दिखाई अपने लड़ाले की पहली झलक, रिवील किया बेटे का नाम

19/11/2025
Nitish Kumar
Main Slider

दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश, ये होंगे नए डिप्टी सीएम

19/11/2025
Imran Khan's three sisters were dragged on the road.
Main Slider

इमरान खान की बहनों संग पुलिस की बदसलूकी! सड़क पर घसीटने के आरोप

19/11/2025
Next Post
मार्शल आर्ट की कला

रामेश्वरम के गणपती मुरुगेसन मार्शल आर्ट की कला को दिन में दो बार चलते है मुफ्त

यह भी पढ़ें

cm yogi

हमारा आने वाला कल प्यासा न रहे इसलिए पानी बचाना जरूरी : योगी

01/02/2021

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, भारत को मिली बड़ी सफलता

25/02/2021
Nijjar Murder Case

निज्जर की हत्या मामले में तीन भारतीय संदिग्ध अरेस्ट, कनाडा पुलिस ने जारी की तस्वीर

04/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version