• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेवा पर्व: यूपी में 15 लाख पौधरोपण कराएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
12/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Seva Parv

Seva Parv

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पर्व (Seva Parv) मनाया जाएगा। इस दौरान देश में 1.25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसमें से योगी सरकार प्रदेश में 15 लाख पौधरोपण कराएगी। 17 सितंबर को पर्व के शुभारंभ पर प्रदेश के 34 नगर वन में कम से कम 100-100 पौधरोपण कराया जाना अनिवार्य है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान, वर्षा जल संचयन समेत अनेक अभियान भी चलाए जाएंगे। हर जनपद में प्रभागीय वनाधिकारी इसके नोडल अफसर होंगे।

जनसहभागिता से सभी 75 जनपदों में होगा आयोजन

प्रमुख सचिव (वन-पर्यावरण) अनिल कुमार ने बताया कि यूपी के लिए 15 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने मुख्यालय के अधिकारियों समेत सभी प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देशित किया कि यूपी के सभी 75 जनपदों में जनसहभागिता के माध्यम से पौधरोपण कराया जाए। इसके लिए प्रजातियों का चयन कर लिया जाए। सभी पौधरोपण स्थलों के फोटोग्राफ व एमआईएस डेटा के साथ Meri Life पोर्टल पर अपलोड किया जाए। जिला वृक्षारोपण समिति अन्य विभागों से सामंजस्य स्थापित करते हुए पौधों की सुरक्षा व रखरखाव भी सुनिश्चित करेगी।

34 नगर वन-वाटिका में कम से कम 100-100 पौधे लगाना अनिवार्य

पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सेवा पर्व (Seva Parv) के शुभारंभ पर 17 सितंबर को यूपी के 34 नगर वन-वाटिका में कम से कम 100-100 पौधे लगाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त विभाग के सभी कार्यालयों, वन निगम के समस्त डिपो में स्वच्छता तथा प्राणि उद्यान व सफारी में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन करने को लेकर भी अभियान चलेगा। विभिन्न पक्षी अभयारण्यों में सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, वर्षा जल संचयन व जल स्रोत के संरक्षण पर जागरूकता अभियान भी चलेगा। प्रत्येक प्रभाग में नर्सरी एक्शन प्लान पर कार्यशाला होगी। जिला स्तर पर विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत को लेकर प्रबुद्ध वर्ग संवाद में वन-वन्यजीव संरक्षण, हरीतिमा संवर्धन, जैव विविधता आदि विषयों पर डीएफओ प्रतिभाग भी करेंगे। जनपदीय मेले व प्रदर्शनियों में वन विभाग का भी सहयोग रहेगा। आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है।

यूपी को मिला 15 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

सेवा पर्व (Seva Parv) के अंतर्गत 1.25 करोड़ पौधरोपण किया जाना है। इसमें उत्तर प्रदेश को 15 लाख पौधरोपण के लक्ष्य मिला है।

सर्वाधिक लक्ष्य वाले 10 राज्य

ओडिशा- 20 लाख
उत्तर प्रदेश- 15 लाख
असम- 11.50 लाख
गुजरात-11 लाख
छत्तीसगढ़-11 लाख
मध्य प्रदेश- 8 लाख
महाराष्ट्र- 7 लाख
आंध्र प्रदेश- 7 लाख
राजस्थान- 7 लाख
बिहार- 5 लाख

Tags: cm yogiup news
Previous Post

उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग को मिला FSAI का सर्वोच्च सम्मान

Next Post

पकौड़े के साथ लें बारिश का मजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Pawar
राजनीति

यह एक है हादसा, इसमें राजनीति नहीं… अजित पवार के निधन पर बोले शरद पवार

28/01/2026
CM Yogi inaugurated the Siddharthnagar Festival
Main Slider

उपद्रव से उत्सव प्रदेश की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

28/01/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को मिले 1035 नए सहायक अध्यापक, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

28/01/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

अजित पवार के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख

28/01/2026
Ajit Pawar
Main Slider

अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक

28/01/2026
Next Post
Green Chilli Pakode

पकौड़े के साथ लें बारिश का मजा

यह भी पढ़ें

Yogi

लहुलूहान बंगाल के लिए नजीर है योगी का शांतिप्रिय यूपी

09/07/2023
जियो

100 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं Reliance Jio के ये प्लान, मिलेगा का बेनिफिट

12/12/2020
Car

सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवकों की मौत

18/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version