• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह एक है हादसा, इसमें राजनीति नहीं… अजित पवार के निधन पर बोले शरद पवार

Writer D by Writer D
28/01/2026
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sharad Pawar

Sharad Pawar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बारामती। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार सुबह अजित पवार (Ajit Pawar) मुंबई से बारामती के लिए विशेष विमान से रवाना हुए थे, लेकिन लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी आ जाने के चलते हादसा हो गया है। अजित पवार के मौत की खबर सुनते ही पवार परिवार और दादा के चाहने वाले पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

इसी बीच अजित पवार के निधन पर चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह एक पूरी तरह एक हादसा है, इसमें कोई राजनीति नहीं है, राज्य को बहुत नुकसान, इसकी भरपाई संभव नहीं है। अजित पवार अपने 35 साल का सियासी सफर में छह बार डिप्टीसीएम और 8 बार विधायक रहे। इतना ही नहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री के रूप में उनका नाम दर्ज है। अब अचानक दुनिया से चले जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

डिप्टी सीएम अजित पवार ने भले ही शरद पवार (Sharad Pawar) की उंगली पकड़कर सियासत का ककहरा सीखा हो, लेकिन सियासी उड़ान भरने के लिए भतीजे ने चाचा से अलग राजनीतिक राह चुनी। शरद पवार (Sharad Pawar) की छांव से निकलकर अजित पवार अपनी अलग राह चुनी। लेकिन, अब अचानक निधन के बाद सवाल उठने लगे हैं कि अजित पवार की एनसीपी कौन संभालेगा?

कौन है अजित पवार ?

अजित पवार (Ajit Pawar) महाराष्ट्र की राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाते थे। उनका पूरा नाम अजित अनंतराव पवार था और वे दिग्गज नेता शरद पवार के भतीजे थे। शरद पवार (Sharad Pawar) के पीढ़ी से किसी और ने राजनीति में कदम नहीं रखा। अगर शरद पवार (Sharad Pawar)  के बाद पवार परिवार से कोई राजनीति में आया, तो अजित पवार थे। शरद पवार (Sharad Pawar) की छत्रछाया में अजित पवार राजनीति में आगे बढ़े, लेकिन चाचा के दिल्ली चले जाने के बाद अजित पवार ने न सिर्फ बारामती में अपना वर्चस्व जमाया बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी मजबूत सियासी पहचान बनाई। इसके चलते अजित पवार को शरद पवार (Sharad Pawar)  का सियासी उत्तराधिकारी माना जाने लगा था।

अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा के आठ बार सदस्य रहे। राज्य सरकार में जल संसाधन, ऊर्जा जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली। वे छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री भी रहे और अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए पहचाने जाते रहे। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले की राजनीतिक एंट्री के बाद पार्टी में हालात बदलने लगे। शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को सियासी वारिस को तौर पर बढ़ाया तो अजित पवार ने अपनी अलग राह चुन ली। 2023 में अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से पूरी पार्टी ही छीन ली। एनसीपी के तमाम बड़े नेताओं ने शरद पवार का साथ छोड़कर अजित पवार के साथ हो गए। लेकिन, अब अचानक अजित पवार के निधन हो जाने के बाद एनसीपी के राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल खडे होंने लगे हैं।

Tags: Ajit Pawar DeathSharad Pawar
Previous Post

उपद्रव से उत्सव प्रदेश की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Next Post

हो गया पैचअप! प्रतीक यादव ने Insta पर शेयर की अपर्णा यादव संग तस्वीर, लिखा- All is Good

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ‘सुप्रीम’ एक्शन! कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को भेजा नोटिस

13/07/2026
Next Post
Prateek Yadav-Aparna Yadav

हो गया पैचअप! प्रतीक यादव ने Insta पर शेयर की अपर्णा यादव संग तस्वीर, लिखा- All is Good

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने उत्तराखंड रत्न चिपको नेत्री के पुत्र को भेंट किया पुरस्कार राशि का चेक

12/04/2022
अबू मोहम्मद

22 साल बाद अमेरिका का बदला पूरा, मारा गया दूसरा सबसे बड़ा आतंकी अबू मोहम्मद

14/11/2020
सोनू सूद का जन्मदिन

सोनू सूद का ये लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version