• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आकाशीय बिजली एवं अन्य आपदाओं से सात की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
02/04/2023
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, लखनऊ, वाराणसी, हरदोई
0
Lightning

lightning

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर आकाशीय बिजली (Lightning) व अन्य आपदाओं से सात लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आपदाओं से प्रदेश में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल राहत राशि वितरित करने का निर्देश दिया है।

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में आकाशीय विद्युत (Lightning), डूबने तथा मानव वन्य जीवन द्वन्द्व से कुल सात जनहानि हुई हैं। जनपद लखनऊ, गाजीपुर, हरदोई तथा वाराणसी में आकाशीय विद्युत गिरने से एक-एक जनहानि, जनपद बहराइच में डूबने से दो तथा लखीमपुर खीरी जिले में मानव वन्य जीव द्वन्द्व से एक जनहानि हुई है।

इसके अलावा विगत 24 घण्टों में प्रदेश के 09 जनपदों-पीलीभीत, बरेली, सीतापुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर, सम्भल तथा उन्नाव में ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है। इन जनपदों में फसल क्षति का प्लॉटवार आकलन कराया जा रहा है।

राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 15 मार्च, 2023 से अब तक हुए सर्वे में प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 10 जनपदों में कुल 34137.52 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल तथा कुल 01 लाख 02 हजार 497 किसानों के प्रभावित होने की सूचना है। प्रभावित किसानों को कुल 5638.80 लाख रुपये देय है।

रिपोर्ट में बताया गया कि जनपद आगरा में 4738 किसानों का 2804.15 हेक्टेयर, बरेली में 3090 किसानों का 559 हेक्टेयर, चन्दौली में 11265 किसानों का 2986.81 हेक्टेयर, हमीरपुर में 396 किसानों का 271.83 हेक्टेयर, झांसी में 205 किसानों का 145 हेक्टेयर, ललितपुर में 7380 किसानों का 6216.23 हेक्टेयर, प्रयागराज में 9252 किसानों का 4448.20 हेक्टेयर, उन्नाव में 5505 किसानों का 2801 हेक्टेयर, वाराणसी में 58393 किसानों का 13112 हेक्टेयर तथा लखीमपुर खीरी में 2273 किसानों का 792.52 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विगत 24 घण्टों में ओलावृष्टि व वर्षा से हुई फसल क्षति का सर्वे तत्काल कराकर प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान राहत प्रदान किए जाने के निर्देश सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने विभिन्न आपदाओं से प्रदेश में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल राज्य आपदा मोचक निधि से अनुमन्य राहत राशि वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Tags: gajipur newsHardoi newsLightningLucknow Newsvaranasi news
Previous Post

सिविल कोर्ट सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट में पकड़ा गया मुन्ना भाई

Next Post

बेतवा नदी में नहाते समय छात्र डूबा

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Next Post
Drowned

बेतवा नदी में नहाते समय छात्र डूबा

यह भी पढ़ें

paralympic team

टोक्यो पैरालिंपिक की टीम से मिले पीएम मोदी, कही ये बात….

09/09/2021

इंस्टाग्राम पर दीपिका ने बताया कि वह सुबह उठ कर सबसे पहले क्या करती हैं?

19/01/2021
CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णु देव साय की बड़ी पहल, दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी को तुरंत दी आर्थिक मदद

13/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version