• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में सात बदमाश गिरफ्तार, कई जघन्य अपराधों का हुआ खुलासा

Writer D by Writer D
15/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। माण्डा एवं सोरांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने घुमन्तू गिरोह के छह सदस्य एवं चोरी के सामान खरीदने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। टीम ने गिरोह के कब्जे से जघन्य अपराधों में प्रयुक्त कई औजार भी बरामद किया है। जबकि गिरोह में सक्रिय चार सदस्यों की तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने रविवार शाम पत्रकारों से जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड माण्डा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल बदमाश मूलतः बिहार प्रान्त के रोहतास जनपद के डेहरी बाजार थाना क्षेत्र के ओनसोन डेहरी गांव निवासी प्रदीप कुमार जोशी उर्फ जोशी खरवार है।

गिरोह के अन्य सदस्य इसका पड़ोसी अनीश खरवार, डेहरी थाना क्षेत्र के मनीनगर निवासी सुमित खरवार, जखीबीरा गांव निवासी सण्डोल खरवार, अमराज खरवार तथा थरवई थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में गोली से घायल बलिराम उर्फ बल्ली खरवार, अमराज खरवार हैं। इसके अतिरिक्त चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार कोतवाली थाना क्षेत्र के बादशाही मण्डी निवासी विक्रम उर्फ बल्लू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

बरामद औजारों का कराया जाएगा फॉरेंसिक जांच

एसएसपी ने कहा कि गिरोह के कब्जे से चापड़, पेचकस, सब्बल, दो तमंचा बरामद किया गया। गिरोह के सदस्यों को सजा दिलाने के लिए जघन्य अपराधों में प्रयोग किये गए औजारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

फोन का प्रयोग नहीं करते गिरोह के सदस्य

एसएसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किये गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि किसी भी वारदात को अंजाम देते समय फोन लेकर नहीं जाते है। जिससे कोई सुराग पुलिस को मिल जाये।

छह जघन्य वारदातों का हुआ खुलासा

पूछताछ के दौरान गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व गर्मी के समय माण्डा थाना क्षेत्र के आंधी गांव में तिहरे हत्याकाण्ड को अंजाम दिया था। वारदात के दौरान गैग के सदस्यों ने लड़की से दुष्कर्म भी किया था। इसी तरह कौधियारा में लूट किया था और सोरांव, नवाबगंज, सरायइनायत में सनसनी वारदातों को अंजाम दिया था। सोरांव के सेवइथ युसुफपुर गांव में एक ही परिवार के सभी सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। मनीपुर गांव में दम्पत्ति की हत्या एवं लूट को अंजाम दिया था।

वारदातों का पुलिस कराएगी रीक्रिएशन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गिरफ्तार किये अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और बड़ी वारदातों की सीन रीक्रिएशन करके वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाया जाएगा और वारदात के दौरान पीड़ित सदस्यों से अपराधियों की पहचान कराएंगे। फरार चल रहे चार अपराधियों की तलाश जारी है। ऐसी वारदातों को अंजाम देने का काम ही गिरोह के सदस्य करते हैं।

पुलिस को बड़ी सफलता में अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एसओजी प्रभारी निरीक्षक वैभव सिंह, माण्डा थाना प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित, सोरांव थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, एसओजी उत्तरी आशीष कुमार, एसओजी गंगापार प्रभारी इन्द्र प्रताप सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने मुठभेड़ के बाद अन्य तीन अपराधियों एवं चोरी का सामान खरीदने के मामले दुकानदार को भी गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Tags: crime newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

प्रेम प्रसंग में हुई थी प्रोफेसर की हत्या, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

Next Post

विवाद में बम फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कर संग्रह बढ़ाने के साथ ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा, सम्मान और त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

25/05/2026
Next Post
arrested

विवाद में बम फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

राजस्व वृद्धि पर दें ध्यान, नदी के कैचमेंट एरिया में अवैध खनन बर्दाश्त नहींः मुख्यमंत्री

11/12/2024
संजय सिंह sanjay singh

कृषि कानून कालाबाजारी और जमाखोरी को वैधानिक मान्यता देने वाला : संजय सिंह

08/10/2020
Rajasthan Police Constable

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम के एडमिट कार्ड हुए जारी

08/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version