• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गीता प्रेस लगाया स्विट्जरलैंड की सिलाई मशीन, 25 प्रतिशत उत्पादन में होगी बढ़ोत्तरी

Writer D by Writer D
14/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Geeta Press

Geeta Press

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गीताप्रेस की पुस्तकों की मांग में तेजी आने से गीता प्रेस (Geeta Press) ने एक नई सिलाई मशीन खरीदने का निर्णय लिया है। जुलाई माह के अंत तक इसके आने की संभावना जताई जा रही है। गीता प्रेस ने इस मशीन का मूल्य लगभग दो करोड़ रुपया भुगतान भी कर दिया है। इस मशीन के काम करने के बाद उत्पादन में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी और ग्राहकों की डिमांड पूरी हो सकेगी।

गीता प्रेस (Geeta Press) प्रबंधन ने तीन छपाई की मशीनें लगा लीं थीं, लेकिन सिलाई मशीन कम होने से अपेक्षाकृत उत्पादन बढ़ नहीं पा रहा था। अब सिलाई की एक और मूलर मर्टिनी की मशीन स्विट्जरलैंड से मंगाई जा रही है। इसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। अब इस मशीन के आने से 25 प्रतिशत उत्पादन तो बढ़ेगा ही, ग्राहकों की बढ़ी डिमांड भी पूरी हो जाएगी।

तीन सौ प्रकार की पुस्तकें अनुपलब्ध

कोरोना के बाद पुस्तकें की मांग बढ़ी तो गीता प्रेस (Geeta Press) प्रबंधन खुद को असहाय समझने लगा। ग्राहकों की डिमांड पूरी नहीं हो पा रही थी। सिलाई के अभाव में लगभग डिमांड पूरी नहीं हो रही थी, इससे 300 प्रकार की पुस्तकें अनुपलब्ध हो गई हैं। इसमें गीता, श्रीरामचरितमानस आदि के कई संस्करण भी शामिल रहे। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए इस नई मशीन को मंगाने का निर्णय लिया गया।

पुस्तकों के तैयार होने में लग रहा था समय

गौरतलब है कि प्रेस के पास छपाई की छह वेब व सात सीटफेड मशीनें पहले से हैं। वर्ष 2020 में एक सीटफेड मशीन और मंगा ली गई, जो चार रंगों में छपाई करती है। इस साल दो वेब मशीनें भी आ गई हैं। इनकी वजह से छपाई की क्षमता तो बढ़ गई, लेकिन सिलाई की मशीनें कम होने से पुस्तकें तैयार होने में समय लग रहा था।

अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां देगी केंद्र सरकार, पीएम मोदी ने दिए निर्देश

पहले से हैं चार सिलाई मशीनें

प्रेस के पास पहले से चार सिलाई मशीनें हैं। अब नई मशीन आ जाने से सिलाई की क्षमता बढ़ जाएगी। एक मिनट में 200 फर्मा (एक फर्मा यानी 32 पेज) सिलने की क्षमता इस मशीन की है। शुरुआत में 160 फर्मा प्रति मिनट सिलाई क्षमता पर इस मशीन को संचालित किया जाएगा। एक मिनट में पांच हजार पृष्ठ की सिलाई हो सकेगी अर्थात एक मिनट में पांच ग्रंथाकार पुस्तकें सिली जा सकेंगी।

इस सम्बंध में गीता प्रेस (Geeta Press) के प्रबंधक लालमणि तिवारी का कहना है कि पाठकों की मांग पूरा करने के लिए छपाई की मशीनें लगा दी गईं, लेकिन सिलाई की मशीन कम होने से उत्पादन अपेक्षाकृत बढ़ नहीं पा रहा था। इसलिए सिलाई की एक नई मशीन मंगाई जा रही है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद है। इससे 25 प्रतिशत उत्पादन बढ़ जाएगा।

Tags: Geeta pressgorakhpur newsup news
Previous Post

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने आए दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Next Post

‘राहुल’ के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, 88 घंटे से बोरवेल में फंसा है मासूम

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

प्याज़ के इस्तेमाल से पाए सुन्दर बाल और चमकती त्वचा

04/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
160 schoolgirls killed in US-Israeli attack
Main Slider

मातम में डूबा ईरान: एक साथ उठीं 160 मासूमों की अर्थियां, स्कूल हमले ने हिला दी दुनिया

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
Next Post
rahul

'राहुल' के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, 88 घंटे से बोरवेल में फंसा है मासूम

यह भी पढ़ें

Egg Paneer Roll

टिफिन में पैक करें अंडा पनीर रोल, खुश हो जाएंगे बच्चे

19/07/2024

चेहरे की सुंदरता निखारे के लिए बनाये दालचीनी का ये फेसपैक

15/01/2022
Stubble

यूपी में पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी, 4 हजार से अधिक मामलों में दर्ज की गई गिरावट

08/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version