• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान और भक्त के समर्पण का प्रतीक पर्व है शबरी जयंती, जानिए शबरी से जुड़ी खास बातें

Writer D by Writer D
05/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Shabri Jayanti

Shabri Jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की दूज तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है। इस साल यह 05 मार्च को है। शबरी अपने गुरु के आशीर्वाद से प्रभु राम से मिलती हैं और भगवान राम ने उन्हें नौ भक्ति का ज्ञान दिया। श्रीराम के प्रति श्रद्धा और भक्ति के कारण शबरी को मोक्ष प्राप्ति हुई थी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने इनके झूठे बेर खाए थे। इसलिए भगवान और भक्त के आपसी समर्पण के प्रतीक पर्व के रूप में शबरी जयंती मनाई जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं शबरी के जीवन से जुड़ी खास बातें…

कौन थी शबरी माता

माता शबरी का वास्तविक नाम श्रमणा था और वह भील समुदाय की शबरी जाति से संबंध रखती थीं। इसी कारण कालांतर में उनका नाम शबरी पड़ा। उनके पिता भीलों के राजा थे। शबरी जब विवाह के योग्य हुई तो उनके पिता ने भील कुमार से उसका विवाह तय किया। उस समय विवाह में जानवरों की बलि देने का नियम था। इसलिए शबरी के पिता ने 100 जानवारों को बलि चढाने का फैसला किया। शबरी पूरी रात उन भेड़-बकरियों के पास बैठी रही और उनसे बाते करती रही। उसके मन में एक ही विचार था, कि कैसे वो इन निर्दोष जानवरों को बचा पाए। तब ही एकाएक शबरी के मन में ख्याल आता हैं और वो भौर होने से पूर्व ही अपने घर से भागकर जंगल चली गई, जिससे वो उन निर्दोष जानवरों को बचा सके। शबरी भलीभांति जानती थी, अगर एक बार वो इस तरह से घर से भाग जाएगी, तो कभी उसे घर वापस आने का मौका नहीं मिलेगा। फिर भी शबरी ने खुद से पहले उन निर्दोषों की सोची। घर से निकलकर शबरी एक घने जंगल में जा पहुंची।

मतंग ऋषि के आश्रम पहुंची शबरी

अकेली शबरी जंगल में भटक रही थी, तब उसने शिक्षा प्राप्ति के उद्देश्य से कई गुरुवरों के आश्रम में दस्तक दी, लेकिन छोटी जाति होने के कारण हर कोई शबरी को धुत्कार देता था। शबरी भटकती हुई मतंग ऋषि के आश्रम पहुंची और उसने अपनी शिक्षा प्राप्ति की इच्छा व्यक्त की। मतंग ऋषि ने शबरी को सहर्ष अपने गुरुकुल में स्थान दे दिया  अन्य सभी ऋषियों ने मतंग ऋषि का तिरस्कार किया, लेकिन मतंग ऋषि ने शबरी को अपने आश्रम में स्थान दिया।

श्री राम की भक्त थी शबरी

जब मतंग का अंत समय आया तो उन्होंने शबरी से कहा कि, वह अपने आश्रम में ही भगवान राम की प्रतीक्षा करें, वे उनसे मिलने जरूर आएंगे। मतंग ऋषि की मौत के बात शबरी का समय भगवान राम की प्रतीक्षा में बीतने लगा, वह अपना आश्रम एकदम साफ रखती थीं। शबरी रोज राम के लिए मीठे बेर तोड़कर लाती थी। बेर में कीड़े न हों और वह खट्टा न हो इसके लिए वह एक-एक बेर चखकर तोड़ती थी। ऐसा करते-करते कई साल बीत गए। एक दिन शबरी को पता चला कि दो सुंदर युवक उन्हें ढूंढ रहे हैं, वह तुरंत समझ गईं कि उनके प्रभु राम आ गए हैं। उस समय तक वह वृद्ध हो चली थीं, लेकिन राम के आने की खबर सुनते वह भागती हुई प्रभु राम के पास पहुंची और उन्हें घर लेकर आई और उनके पांव धोकर बैठाया। अपने तोड़े हुए मीठे बेर राम को दिए राम ने बड़े प्रेम से वे बेर खाए। शबरी की कथा रामायण, भागवत, रामचरितमानस, सूरसागर, साकेत आदि ग्रंथों में मिलती है।

देवी स्वरूप में पूजी जाती है शबरी

शबरी जंयती के दिन शबरी को देवी स्वरूप में पूजा जाता है, यह जयंती श्रद्धा एवं भक्ति द्वारा मोक्ष प्राप्ति का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि शबरी माला देवी की पूजा करने से वैसे ही भक्ति भाव की कृपा मिलती है जैसे शबरी ने भगवान राम से प्राप्त की थी।

Tags: shabri jayantishabri jayanti 2021
Previous Post

Model Gaon बनाएंगे, घर-घर खुशहाली लाएंगे : IAS हीरा लाल

Next Post

योगी राज में वन डिस्ट्रिक्ट वन क्राइम का बोलबाला : जयंत चौधरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Onion-Cheese Sandwich
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं चीज़ सैंडविच, बच्चों को बन जाएगा फ़ेवरट

14/06/2026
French Fries
खाना-खजाना

इस तरह से बनाएं फ्रेंच फ्राइस, मिलेगा होटल जैसा टेस्ट

14/06/2026
De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Thalipeeth
खाना-खजाना

संडे स्पेशल में ले इस स्पेशल डिश का स्वाद, बनाना भी है आसान

14/06/2026
relationship
फैशन/शैली

क्या आपके रिश्तों में आ गया है ठहराव? ट्राई करें ये टिप्स

14/06/2026
Next Post
Jayant Chaudhary

योगी राज में वन डिस्ट्रिक्ट वन क्राइम का बोलबाला : जयंत चौधरी

यह भी पढ़ें

गहलोत सरकार को राहत

CM अशोक गहलोत बोले- जब तक जिंदा हूं सभी विधायकों का अभिभावक रहूंगा

12/08/2020
Ajit Murder Case

लखनऊ गैंगवार: शूटरों से पूछताछ में सामने आए अन्य लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी

02/02/2021
akhilesh yadav

जनता को धोखा देकर महापाप कर रही है भाजपा : अखिलेश

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version