• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर बुधवार ‘शक्ति दीदी’ आएंगी, समस्याओं का समाधान संग लाएंगी

Writer D by Writer D
07/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Shakti Didi

Shakti Didi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित योगी सरकार ने अब महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत प्रत्येक सप्ताह बुधवार के दिन 2 महिला पुलिस कर्मियों (शक्ति दीदी) (Shakti Didi) की टीम गांव और शहरों में विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं को सरकार की महिला प्रधान योजनाओं के विषय में जानकारी देंगी और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगी। यही नहीं, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करके वो उनकी समस्याओं का निदान भी कराने का प्रयास करेंगी।

ग्राम और न्याय पंचायतों में भ्रमण के दौरान शक्ति दीदी (Shakti Didi) के साथ ग्राम, न्याय पंचायत के लिए नियुक्त बीसी सखी, राजस्व लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर व अन्य भी मौजूद रहेंगी। शहरी क्षेत्रों में भी मोहल्लावार इसी प्रकार से कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही संपन्न कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को समर्पित योगी सरकार की मिशन शक्ति योजना के अगले चरण के लिए विभागवार कार्ययोजना का निर्धारण कर दिया गया है। गृह विभाग को शक्ति दीदी के रूप में प्रस्तावित रूपरेखा पर कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3 बिंदुओं पर महिलाओं से किया जाएगा संवाद

ग्राम, न्याय पंचायतों के साथ शहरी क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से ‘शक्ति दीदी’ (Shakti Didi)  द्वारा अन्य सरकारी विभागों के कर्मियों से समन्वय कर 3 प्रमुख बिंदुओं पर ग्राम और न्याय पंचायत की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। इनमें पहला बिंदु महिला सुरक्षा पर जागरूकता का प्रसार करना होगा, जबकि दूसरा बिंदु विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना होगा। वहीं तीसरा बिंदु महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व फोरम के संबंध में जानकारी प्रदान करना होगा।

महिलाओं को समर्पित कानूनों के प्रति दी जाएगी जानकारी

पहले बिंदु यानी महिला सुरक्षा के तहत शक्ति दीदी (Shakti Didi) का मुख्य संदेश महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना होगा। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न प्रमुख कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज निषेध, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, अनैतिक व्यापार निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम एवं भारतीय दंड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराध आदि की जानकारी देना होगा। उन्हें ये भी बताया जाएगा कि कैसे वे इन कानूनों का उपयोग करके अपने खिलाफ होने वाले अपराधों को रोक सकती हैं।

महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के विषय में किया जाएगा जागरूक

इसी तरह शक्ति दीदी (Shakti Didi) विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करेंगी। इनमें वो योजनाएं होंगी, जो योगी सरकार ने मुख्यतः महिलाओं को ध्यान में रखकर शुरू की हैं। चाहे वो मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हो, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग करेस्पांडेंट सखी (बीसी सखी), राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेंटर सेफ सिटी योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना हो या महिला ई-हाट योजना। इन सभी योजनाओं के बारे में हर तरह की जानकारी देने के साथ ही इनका लाभ लेने के लिए क्या कदम उठाए जाएं, इस विषय पर भी जागरूक करेंगी।

हेल्पलाइन नंबर और फोरम के विषय में किया जाएगा अवेयर

शक्ति दीदी (Shakti Didi) महिलाओं को महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए योगी सरकार द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और फोरम के संबंध में भी जानकारी प्रदान करेंगी।

गोल्डन गर्ल अन्नु रानी पहुंचीं थाने, इस मामले में पुलिस को दी तहरीर

महिलाओं को वुमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्प लाइन नम्बर-1026. चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर -1098, वन स्टाप सेंटर-181 साइबर हेल्प लाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एंबुलेंस सेवा- 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विषय में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

Tags: Lucknow NewsMission Shaktisafe city projectshakti didishakti didi projectup newsYogi News
Previous Post

70 प्रतिशत बजारे के आटे के मिश्रण पर शून्य जीएसटी

Next Post

एके शर्मा ने नगरीय परिवहन की बसों में ‘One UP One Card‘ सेवा का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Alankar Agnihotri
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित

27/01/2026
Girls Protection Home
उत्तर प्रदेश

राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

27/01/2026
cm yogi
Main Slider

घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान: मुख्यमंत्री योगी

27/01/2026
DM Avinash Singh-Alankar Agnihotri
उत्तर प्रदेश

खुद आए थे… बरेली DM ने सिटी मजिस्ट्रेट के आरोपों को नकारा

27/01/2026
UCC
Main Slider

UCC Ordinance लागू, लिव-इन रिलेशनशिप पर कानून हुआ और सख्त

27/01/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने नगरीय परिवहन की बसों में ‘One UP One Card‘ सेवा का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री सैनी ने महिला दिवस पर महिलाओं को दिया खास तोहफा

08/03/2025

Budget 2022: कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल को सरकार देगी बढ़ावा

01/02/2022
11,500 रुपये में लॉन्च होगा Redmi 15C 5G, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

लॉन्च होगा Redmi 15C 5G, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

18/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version