• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने नगरीय परिवहन की बसों में ‘One UP One Card‘ सेवा का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
07/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढाते हुये आज नगरीय परिवहन की बसों में किराये के कैशलेस लेनदेन हेतु यात्रियों को डिजिटल कार्ड उपलब्ध कराने तथा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ‘कॉमन मोबिलिटी कार्ड‘ का शुभारभ कार्ड को टिंकटिंग मंशीन में स्वाइप कर किया। इसके के लिए उन्होंने डिजिटल कार्ड ‘वन यूपी वन कार्ड‘ (One UP One Card) की लाचिंग की। इस कार्ड के माध्यम से यात्री किराये का भुगतान कैशलेस कर सकेंगे। इस कार्ड के माध्यम से टिकट क्रय करने पर यात्रियों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह कार्ड प्रीपेड होगा और निःशुल्क दिया जायेगा।

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने आज जल निगम के फील्ड हॉस्टल ‘संगम‘ में नगीरय बसों में कैशलेस लेनदेन हेतु इस डिजिटल कार्ड के शुभारम्भ पर कहा की सर्वप्रथम लखनऊ में संचालित नगरीय परिवहन की सभी सीएनजी, डीजल, इलेक्ट्रिक की 270 बसों में इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके पश्चात प्रदेश के 13 अन्य बड़े शहरों में भी इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज रेहड़ी-पटरी वाले, वेण्डर, समोसा चाय बनाने वाले भी डिजिटल पेमेंट के माध्यम से लेनदेन कर रहे हैं, नगरीय परिवहन में यह व्यवस्था लागू करने से लोगों को फायदा ही होगा। उन्होंने कहा कि इसका व्यापक उपयोग लोग कर सके, चाहे माल हो व मेट्रो या अन्य स्थान इसके लिए आगे इसे नेशनल मोबिलिटी कार्ड के आने पर उससे संबद्ध किया जाएगा और इसे हॉलिस्टिक बनाया जाएगा।

AK Sharma

उन्होंने इस सुविधा को नगर के टेंपो, टैक्सी, ई-रिक्शा तक ले जाने तथा कम दूरी तक के लिए भी इस सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने हेतु प्राइवेट ट्रांसपोर्ट से भी जोड़ने के लिए मोबिल्टी ऐप बनाने का भी सुझाव दिया, जिससे नगरवासियों को अपने निजी वाहनों को कम निकालना पड़े और इस कार्ड के माध्यम से उन्हें अपने गंतव्य तक परिवहन की सुविधा भी आसानी से मिल जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के बेहतर होने से लोगों को जाम, प्रदूषण, शोरगुल आदि की समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही वातावरण भी शुद्ध रहेगा। आने वाले समय में शहरवासियों को इसके प्रयोग का बेहतर अनुभव मिलेगा।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि अभी इस कार्ड में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। आगे मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महिलाओं और विद्यार्थियों को अलग से और ज्यादा छूट प्रदान करने की मंशा है। उन्होंने (AK Sharma) बसों में, बस स्टेशनों में तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों में इसका प्रचार प्रसार कराने को कहा। यह कार्ड बस में कंडक्टर से तथा बस स्टेशनों में भी मिलेगा। एक बार चार्ज खत्म होने पर ऑनलाइन चार्ज की व्यवस्था रहेगी,जो की बसों में भी उपलब्ध रहेगी।

AK Sharma

लखनऊ की कमिश्नर डॉक्टर रोशन जैकब ने नगरीय परिवहन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शहर में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को शहर के अंदर तथा सीएनजी बसों को शहर के बाहर मोहनलालगंज, दुबग्गा मलिहाबाद के क्षेत्र में चलाया जा रहा। लखनऊ में मेट्रोपॉलिटन व्यवस्था के तहत ही बसों का संचालन किया जा रहा। यह भी प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी रूट में यात्री को 03 से 05 मिनट से ज्यादा की प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में 88 हज़ार किमी बसे चली। वर्ष 2022-23 में 1.08 करोड़ किमी बसे चली। किराया भी 19 रुपए से बढ़कर 24 रुपए किया गया। बसों का लोड फैक्टर 59 से बढ़कर 70 हो गया है। प्रति बस 121 से बढ़कर 157 किमी अब चल रही। यात्रियों की संख्या भी 87 लाख से बढ़कर 1.40 करोड़ तक हो गई है। कल एक दिन में यात्रियों के यात्रा करने की संख्या 44 लाख थी।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) तथा राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरू‘ ने परिचालक द्वारा दिए गए डिजिटल कार्ड को टिकटिंग मशीन में स्वाइप कर अपना टिकट प्राप्त किया और जल निगम फील्ड हॉस्टल ‘संगम‘ से बस में बैठकर एनेक्सी एवं विधानसभा के सामने से होते हुए राजभवन चौराहे के आगे तक लगभग 03 किलोमीटर की यात्रा इलेक्ट्रिक बस से अधिकारियों, एचडीएफसी के कार्मिको तथा पत्रकारों के साथ की। उन्होंने अपनी इस यात्रा से लखनऊवासियों को अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का भी संदेश दिया।

AK Sharma

वर्तमान में प्रदेश के 14 शहरों लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, आगरा मथुरा-वृन्दावन, शाहजहाँपुर, बरेली मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर एवं झाँसी में नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा एस.पी.वी. के माध्यम से इलेक्ट्रिक व सी.एन.जी. नगरीय बसों का संचालन कराया जा रहा है। नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा एच.डी.एफ.सी. बैंक के सहयोग से इस कार्ड का संचालन किया जा रहा है। यह कार्ड एसपीवी द्वारा निर्धारित काउन्टर्स से एवं बसों में परिचालकों द्वारा निर्गत किये जायेंगे। डिजिटल कार्ड के लिए यात्रियों द्वारा रजिस्ट्रेशन ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से भी किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त संबंधित एस.पी.वी. में संचालित काउन्टर्स पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

हर बुधवार ‘शक्ति दीदी’ आएंगी, समस्याओं का समाधान संग लाएंगी

कॉमन मोबिलिटी कार्ड के रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल का लिंक संबंधित एस.पी.वी. एवं नगरीय परिवहन निदेशालय के वेबसाईट www.uputd.gov.in से लिंक रहेगा। कॉमन मोबिलिटी कार्ड का रिचार्ज ऑनलाईन पोर्टल एवं बसों पर परिचालकों द्वारा ई.टी एम. के माध्यम से तथा एस.पी.वी. के अधीनस्थ संचालित काउन्टर्स से भी किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला, निदेशक नगरीय परिवहन निदेशालय एवं विशेष सचिव डॉ. राजेन्द्र पैंशिया, संयुक्त निदेशक जयदीप वर्मा, सहायक निदेशक ए0के0 सिंह तथा एचडीएफसी के कार्मिक कुंवर संतोष सिंह, अनुभव मिधा, वैभव वास्तव, मनु कौहली, अर्म्रिता सिंह, पल्लवी सिंह उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmacommon mobility carddigital cardLucknow Newsone up one cardup newsup transport department
Previous Post

हर बुधवार ‘शक्ति दीदी’ आएंगी, समस्याओं का समाधान संग लाएंगी

Next Post

ग्रेटर नोएडा में ओडीओपी व एमएसएमई संबंधी उद्योगों की ओर योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Next Post
ODOP CFC

ग्रेटर नोएडा में ओडीओपी व एमएसएमई संबंधी उद्योगों की ओर योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

यह भी पढ़ें

House Attached

गैंगस्टर जितेंद्र यादव का तीन करोड़ का होटल कुर्क

04/06/2023
Eggs

अंडे के सेवन से मिलते हैं सेहत को ये फायदे

12/03/2026
cm yogi

संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है सरकारः मुख्यमंत्री

09/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version