• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा में ओडीओपी व एमएसएमई संबंधी उद्योगों की ओर योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

Writer D by Writer D
07/10/2023
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
ODOP CFC

ODOP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी व देश के ग्रोथ इंजन के तौर पर स्थापित करने के साथ ही योगी सरकार प्रदेश को सूक्ष्म व लघु उद्योगों के एमर्जिंग हब के तौर पर भी स्थापित कर रही है। ग्रेटर नोएडा में टॉय व फर्नीचर पार्क की स्थापना करने व इस परियोजना में रिक्त प्लॉट्स के आवंटन के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने स्कीम शुरू की है। स्कीम के जरिए सेक्टर 28, 29, 32 व 33 में नॉन पॉल्यूटिंग इंडस्ट्रियल यूनिट्स खोलने के मद में 4000 स्क्वेयर मीटर तक की प्लॉटिंग्स के लिए आवेदन मांगे हैं। 27 अक्टूबर तक इस स्कीम में भूमि प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है और 17 नवंबर को ड्रॉ के जरिए सफल आवेदनकर्ताओं की सूची जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लाई गई इस स्कीम में प्लॉट लेने वाले उद्यमी 240 केटेगरीज के अंतर्गत आने वाले उद्योगों, MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) 24 प्रकार के हस्तशिल्प, टॉय व 9 तरह के ODOP (एक जिला एक उत्पाद) की मैनुफैक्चरिंग संबंधी यूनिट लगाने में सक्षम होंगे।

13542 प्रति स्क्वायर मीटर रेट के हिसाब से होगा अलॉटमेंट

यीडा की वेबसाइट पर संबंधित स्कीम की दी गई जानकारी के अनुसार, स्कीम में कुल 3 स्तर के भूखंडों में से कुल 109 प्लॉट्स का आवंटन इस प्रक्रिया के जरिए होगा। इसमें से भी 95 प्रतिशत भूखंड निर्धारित केटेगरी के तहत यूनिट्स लगाने के लिए व 5 प्रतिशत भूखंड स्टार्ट अप्स के लिए रिजर्व्ड रखे जाएंगे। वहीं, स्कीम में 13542 रुपए प्रति स्क्वेयर मीटर की दर से कुल प्रीमियल अमाउंट 60.93 लाख से लेकर 5.41 करोड़ के बीच निर्धारित किया गया है।

इस परियोजना के अंतर्गत टॉय पार्क के लिए सेक्टर 33 में 1800 स्क्वेयर मीटर के कुल 5 प्लॉट्स बुक किए जाएंगे जिनका रजिस्ट्रेशन अमाउंट 24.37 लाख होगा तथा कुल प्रीमियम अमाउंट 2.43 करोड़ रुपए रहेगा। वहीं ODOP व फर्नीचर पार्क केटेगरी के अंतर्गत आवेदन करने वाले आवेदकों को 60.93 लाख रुपए से लेकर 4.06 करोड़ रुपए का टोटल प्रीमियल निर्धारित किया गया है। इस केटेगरी में कुल 41 प्लॉट्स का आवंटन होगा जिसमें से 2 प्लॉट्स स्टार्टअप्स के लिए निर्धारित हैं। इसी प्रकार एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 6 चरणों में कुल 63 प्लॉट्स का आवंटन प्रक्रिया के जरिए होगा जिसमें से 61 संबंधित केटेगरी व 02 अलॉटमेंट्स स्टार्टअप्स के लिए होगा। इन प्लॉट्स का कुल प्रीमियम अमाउंट 40.62 लाख से लेकर 5.41 करोड़ रुपए के बीच रहेगा।

वर्ल्ड क्लास फैसिलिटीज का मिलेगा लाभ

उल्लेखनीय है कि जेवर एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, यमुना एक्सप्रेसवे व बुद्ध सर्किट से निकटता के कारण बेहतर कनेक्टिविटी और पॉड ट्रांजिट सिस्टम के रूप में भारत में अपनी तरह की पहली विश्व स्तरीय परियोजना समेत तमाम सुविधाओं का लाभ इस योजना के अंतर्गत प्लॉट लेकर मैनुफैक्चरिंग यूनिट लगाने वालों को मिलेगा। इस परियोजना के जरिए भूमि प्राप्त करने वाले आवेदनकर्ता अगरबत्ती, एक्स रे मशीन से लेकर टेक्सटाइल समेत कुल 240 प्रकार के उद्योगों में से कोई एक औद्योगिक संयंत्र लगा सकते हैं।

एके शर्मा ने नगरीय परिवहन की बसों में ‘One UP One Card‘ सेवा का किया शुभारंभ

वहीं, चिकनकारी, बांस के उत्पाद समेत 24 प्रकार के हस्तशिल्प उत्पादन संयंत्र को सफल आवेदनकर्ता स्थापित कर सकते हैं। इसी प्रकार ओडीओपी केटेगरी के तहत स्कीम के जरिए भूमि प्राप्त करने वाले आवेदनकर्ता बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर व कासगंज की जरीदोजी, लखनऊ की चिकनकारी, वाराणसी की सिल्क साड़ियां व मिर्जापुर की कालीन समेत 9 प्रकार की ओडीओपी लिस्टिंग्स के तहत उत्पादों का उत्पादन करने वाला संयंत्र स्थापित कर सकते हैं। इस परियोजना में प्लॉट्स लेने के इच्छुक आवेदक 27 अक्टूबर 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।

Tags: greater noidaMSMEodopup news
Previous Post

एके शर्मा ने नगरीय परिवहन की बसों में ‘One UP One Card‘ सेवा का किया शुभारंभ

Next Post

वायु सेना को मिलेगा नया ध्वज, एयर चीफ मार्शल ने किया अनावरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Air Force

वायु सेना को मिलेगा नया ध्वज, एयर चीफ मार्शल ने किया अनावरण

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, विधानसभा में बनेंगे विपक्ष के नेता

22/03/2022
Maa Lakshmi

घर में जरूर रखें ये चीजें, बनी रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

10/04/2026
CM Yogi

भारत छोड़ो आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ने निभायी सक्रिया भूमिका: सीएम योगी

25/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version