• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस MLA के शर्मनाक बोल, कहा- रेप को नहीं रोक सकते तो…. मजे लीजिए

Writer D by Writer D
17/12/2021
in Main Slider, कर्नाटक, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने महिलाओं को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणी की है। उन्होंने विधानसभा में कहा है कि जब बलात्कार को रोका नहीं जा सकता तो लेटिए और मजे लीजिए। हैरानी वाली बात ये है कि कांग्रेस विधायक की इस टिप्पणी पर विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी आपत्ति जताने के बजाय इस पर ठहाके लगाकर हंसने लगे।

दरअसल, कर्नाटक में आई बाढ़ और उससे फसलों को हुए नुकसान को लेकर विधायक चर्चा और बहस की मांग कर रहे थे। विधानसभा में इसे लेकर जोरदार हंगामा हो रहा था। स्पीकर ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। इसके बाद स्पीकर हेगड़े ने कहा, ‘रमेश कुमार आप जानते हैं, अब मुझे लग रहा है कि मुझे इस स्थिति को एन्जॉय करना चाहिए। मैंने तय किया है कि अब किसी को भी रोकने और स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं करूंगा। आप लोग चर्चा करिए।’

इस पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने कहा, ‘एक पुरानी कहावत है… जब बलात्कार को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए। अभी आपकी स्थिति बिल्कुल ऐसी ही हो गई है।’

रमेश कुमार इस विवादित टिप्पणी पर अब बुरी तरह घिर भी गए हैं। उनकी ही पार्टी की महिला विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस विधायक डॉ। अंजली निम्बालकर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए सदन से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है। एक और कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी ने भी कहा है कि ये ठीक नहीं है। माफी मांगने की जरूरत है।

कर्नाटक कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. कविता रेड्डी ने भी इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर रमेश कुमार और मौजूदा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े का महिला विरौधी रवैया स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

इस टिप्पणी पर एक्टिविस्ट बृंदा अडिगे ने कहा, ‘विधानसभा में ऐसी बातें कितनी शर्मनाक हैं जहां महिला वोटरों ने ही इन्हें भेजा है। क्या ये नहीं जानते कि बलात्कार महिलाओं के खिलाफ सबसे जघन्य, क्रूर और हिंसक अपराध है? कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से हमारी मांग है कि विधायक को निलंबित किया जाए और उन्हें टिकट न दी जाए ताकि वो चुनाव में खड़े न हो सकें। लोकतंत्र में ये सब स्वीकार्य नहीं है।’

Tags: congress mla ramesh kumarkaranataka newskarnataka vidhasabha
Previous Post

बालों में हिना लगाने से पहले जान ले ये बात, नहीं तो होगा नुकसान

Next Post

बोरवेल में गिरी बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

कांग्रेस ने बोडोलैंड के साथ विश्वासघात किया, भाजपा ने दिलाई स्थायी शांति: प्रधानमंत्री

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कृषि के साथ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी आगे बढ़ें किसान: ए के शर्मा

13/03/2026
Registry
उत्तर प्रदेश

रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच, संपत्ति विवादों पर लगाम लगाने की तैयारी

13/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

13/03/2026
Tanning
Main Slider

धूप से काले हो गए हाथ, अपनाएं ये घरेलू उपचार

13/03/2026
Next Post

बोरवेल में गिरी बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

यह भी पढ़ें

आदित्य रोमांटिक लंच डेट पर इमली से कहेगा अपने दिल की बात

08/10/2021

राम मंदिर के निर्माण के साथ ही एयरपोर्ट भी शुरू होः सीएम योगी

07/04/2022
केशव प्रसाद मौर्य

निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं : मौर्य

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version