• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर के निर्माण के साथ ही एयरपोर्ट भी शुरू होः सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए नागरिक उड्डयन विभाग और भारतीय विमानपत्तन बीच भूमि लीज एग्रीमेंट हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वर्तमान में 10 नए एयरपोर्ट (Airport) के लिए कार्रवाई चल रही है। वर्तमान में 3 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्रियाशील हैं।

एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में युद्धस्तर पर कार्य प्रारम्भ हुआ है। साथ ही जब अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्रियाशील हो जाएगा तो 5 अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला पहला राज्य होगा और जब 10 नए एयरपोर्ट को हम क्रियाशील करेंगे तो 19 एयरपोर्ट वाला उत्तर प्रदेश देश पहला राज्य होगा। यह रोजगार सृजन और विकास की संभावनाओं को तेजी से बढ़ाने का माध्यम है ही, साथ ही लोगों की यात्रा को सरल, सुलभ और सहज बनाने का कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका होगा और रामलला विराजमान हो चुके होंगे। हमें मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में एयरपोर्ट को क्रियाशील करने की तैयारी करनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से मदद करेगी। यह अर्थव्यवस्था को ऊंचाई तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

CM योगी की मौजूदगी में हुआ अयोध्या एयरपोर्ट की जमीन का लीज एग्रीमेंट

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमारे लिए महत्वपूर्ण दिन है, जब अयोध्या को वायुसेवा से जोड़ने के लिए भूमि लीज एग्रीमेंट राज्य सरकार और भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के बीच संपन्न हुआ है। आज नवरात्र का भी पावन दिन है। नवरात्र के आयोजन को ऊर्जा के संचार की तिथि माना जाता है। ऊर्जा सकारात्मक विकास का प्रतीक भी है और जब विकास का यह प्रतीक अयोध्या से जुड़ा हो तो पूरी दुनिया को प्रफुल्तित करता है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। इसके लिए राज्य सरकार और भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के बीच भूमि एग्रीमेंट होना महत्पूर्ण पहल है। देश के अंदर पांच वर्ष में बेहतरीन वायुसेवा की कनेक्टिविटी के लिए किसी राज्य ने अच्छी प्रगति की है तो उसमें उत्तर प्रदेश एक है।

योगी 2.0 का संकल्प हर परिवार, एक रोजगार/स्वरोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण माना है। प्रधानमंत्री जी का कहना है कि वायुसेवा हवाई चप्पल पहने वाले के लिए उपलब्ध होनी चाहिए। इसी का परिणाम है कि 2017 में केवल दो एयरपोर्ट लखनऊ और काशी पूरी तरह से क्रियाशील थे, आज वर्तमान में 9 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। जहां 2017 तक 25 गंतव्यों तक वायुसेवा दे पा रहे थे, वहीं आज 75 गंतव्य के लिए के लिए वायुसेवा उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में पहले चरण के लिए जिनती भूमि की आवश्यकता है, उतनी भूमि उपलब्ध करा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए मात्र 86 एकड़ भूमि बाकी है, इसे भी हम दो तीन महीने में इसके लिए कार्य को आगे बढ़ाएंगे। अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण के लिए भूमि के लिए धनराशि जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। जितनी भूमि की आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराएंगे।

भूगर्भ जल संरक्षण की दिशा में जनसहभागिता सुनिश्चित करने में जुटी योगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वायुसेवा की बेहतरीन कनेक्टिविटी विकास के लिए कई द्वार खोलती है। तेजी के साथ प्रदेश में वायुसेवा का विकास हो रहा है। हमलोग अयोध्या को सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे।

Tags: Ayodhya Airportayodhya international airportcm yogiLucknow News
Previous Post

योगी 2.0 का संकल्प हर परिवार, एक रोजगार/स्वरोजगार

Next Post

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 5 सूत्री कार्यक्रम बनाया जाए: ऊर्जा मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 5 सूत्री कार्यक्रम बनाया जाए: ऊर्जा मंत्री

यह भी पढ़ें

आतंकियों से मुठभेड़

बारामूला : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक अधिकारी घायल

04/09/2020
Arrested

पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

18/01/2023
ATM

यहां है दुनिया का सबसे ऊंचा ATM, पैसे निकालने वालों की लगती है लाइन

11/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version