• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 5 सूत्री कार्यक्रम बनाया जाए: ऊर्जा मंत्री

Writer D by Writer D
07/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, ओवरलोड एवं क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर पर शीघ्र ध्यान देने के साथ जर्जर एवं झूलते हुये विद्युत तारों पर शीघ्र दुरूस्त कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि खासतौर पर गर्मी के मौसम में ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस पर 05 सूत्रीय कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आज अपर मुख्य  सचिव, ऊर्जा तथा चेयरमैन, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन से वर्तमान विद्युत आपूर्ति एवं ट्रांसफार्मर की स्थित, विद्युत लाइनों के रख-रखाव एवं व्यवस्था आदि पर चर्चा की।

666 करोड़ रूपये की योजनाए मंजूर, सुधरेगी विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

विद्युत आपूर्ति को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने 05 सूत्रीय कार्यक्रम बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये, जिसमें-

– क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को तत्काल रिपेयर करने की व्यवस्था हो।

– ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त हो जाने की स्थिति में इसके शीघ्र बदले जाने की व्यवस्था हो।

– ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त न हो, इसके लिए ट्रांसफार्मर की गुणवत्तापूर्ण मेंटिनेंस की व्यवस्था हो।

– प्रदेश के हर कोने में जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मर  को उपलब्ध कराने की व्यवस्था हो।

– गर्मी के मौसम में बिजली के निर्बाध आपूर्ति के लिये कार्यरत कार्मिकों के कार्यों की 24×7 घंटे मानीटरिंग की व्यवस्था हो।

नवरात्रि व गर्मी के मद्देनजर बिजली की हो निर्बाध आपूर्ति : एके शर्मा

इस पर ऊर्जा मंत्री ने शीघ्र ही ऐसी कार्य योजना बनाकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ विद्युत व्यवस्था में गुणात्मक सुधार करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने गर्मी के दिनों में बिजली के तार टूटकर गिरने से होने वाली घटनाओं एवं किसानों की फसलों के जलने आदि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए निर्देशित किया है कि ऐसी घटनाएं ना हो, इसके लिए सतर्क रहकर कार्य करना होगा। इसके बावजूद कहीं पर यदि ऐसी घटनाएं हो जाएं तो शीघ्र ही इसका संज्ञान लेकर उपयुक्त कार्रवाई की जाए।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

राम मंदिर के निर्माण के साथ ही एयरपोर्ट भी शुरू होः सीएम योगी

Next Post

नागरिकों को बेहतर जीवन प्रदान करने में हम सब सहायक हों : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
AK Sharma

नागरिकों को बेहतर जीवन प्रदान करने में हम सब सहायक हों : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की अंतर्कलह

सतह पर आती कांग्रेस की अंतर्कलह

25/08/2020
Vijaya ekadashi

विजया एकादशी पर लगाएं इन चीजों का भोग, सौभाग्य में होगी वृद्धि

02/03/2024
UPTET paper leak

TET पेपर लीक मामले में STF का बड़ा खुलासा, छात्रों से टाइप कराया पेपर

03/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version