• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी की मौजूदगी में हुआ अयोध्या एयरपोर्ट की जमीन का लीज एग्रीमेंट

Writer D by Writer D
07/04/2022
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मौजूदगी में उनके लखनऊ आवास पर गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Ayodhya Airport) की जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लीज पर दी गई। जानकारी के मुताबिक, श्री राम एयरपोर्ट अयोध्या के लिए राज्य सरकार ने 317.855 एकड़ भूमि खरीदी है। इसके लिए प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच लीज एग्रीमेंट किया जा रहा है।

लीज एग्रीमेंट के दौरान सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट वायु सेवा से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में 10 नए एयरपोर्ट लाने की तैयारी की जा रही है। अयोध्या विकास की नई उड़ान के लिए आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में एयरपोर्ट बनने से प्रदेश में विकास की शुरुआत हो रही है। श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाने का काम तेजी से हो रहा है। अयोध्या में एयरपोर्ट बनने से वहां के लोगों की जिंदगी और भी सरल और सुगम हो जाएगी।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या के विकास हेतु… https://t.co/WzZ1iRS6fT

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 7, 2022

सीएम योगी की उपस्थिति में सौंपी जाएगी अयोध्या एयरपोर्ट के लिए जमीन

विधानसभा चुनाव से पहले ही जनवरी में एयरपोर्ट का शिलान्यास होना था। अयोध्या में पहले फेस के काम की शुरुआत के लिए 400 एकड़ की जमीन को जिला प्रशासन ने हासिल कर प्रदेश सरकार को अवगत भी करा दिया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही योगी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट का शिलान्यास कराना चाहती थी।

केंद्र और योगी सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट के लिए खोला खजाना

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित हवाई पट्टी को एयरपोर्ट (मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट) के रुप में विकसित करने लिए योगी सरकार ने हाल ही में अतिरिक्त भूमि खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसी कड़ी में नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने एयरपोर्ट का निरीक्षण कर अधिग्रहण की जा रही जमीनों का मैप भी देखा था। प्रदीप सिंह ने कहा कि जल्द ही अयोध्या एयरपोर्ट का कॉमर्शियल ऑपरेशन भी होगा।

525 करोड़ की लागत में तैयार होगा एयरपोर्ट

अयोध्या में 525 करोड़ की लागत में तैयार हो रहे एयरपोर्ट का काम इन दिनों काफी तेजी से चल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित हो रहे इस एयरपोर्ट पर पहले चरण में A321 और दूसरे चरण में कोड-E B777.300 श्रेणी के विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा।

बदल जाएगा अयोध्या एयरपोर्ट का नाम, इंटरनेशनल स्तर पर दर्जा दिलाने की कवायद तेज

श्रीराम एयरपोर्ट का रनवे 3 किलोमीटर लंबा होगा। आज ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन हैंड ओवर कर देने के बाद बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी अपना काम शुरू कर देगा और कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट पर एटीआर विमान भी लैंड हो सकेंगे। वहीं राम नगरी अयोध्या सिविल एविएशन से जल्द कनेक्ट होगी। बता दें कि अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम एयरपोर्ट प्रदेश का पाचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। यह एयरपोर्ट 600 एकड़ की जमीन पर प्रस्तावित है।

Tags: Ayodhya Airportcm yogilease agreementLucknow Newsup news
Previous Post

CM आवास की बढ़ी सुरक्षा, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे CRPF के जवान

Next Post

भाजपा विधायक के बेटे पर लूटपाट का मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

03/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व सरकारों की छोड़ी गंदगी साफ कर रही है वर्तमान सरकार : ए.के. शर्मा

03/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द लागू होगा आउटसोर्स आयोग, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

03/08/2026
Pitbull
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में पिटबुल के हमले से महिला घायल, पार्क में मची अफरा-तफरी

03/08/2026
Next Post
FIR

भाजपा विधायक के बेटे पर लूटपाट का मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Lakha Sidhana

लाल किला हिंसा: आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित

15/02/2021
disha parmar

मालदीव में दिशा परमार ने बिकिनी में दिखाया बोल्ड अंदाज, फैंस के उड़े होश

24/09/2021
geminids space

Geminid Meteor Shower 2020: आज रात भारत में होगी उल्कापिंडों की बारिश

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version