• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शंकर मिश्रा बेंगलुरु से गिरफ्तार, Air India की फ्लाइट में महिला पर की थी पेशाब

Writer D by Writer D
07/01/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Shankar Mishra arrested

Shankar Mishra arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा (Shankar Mishra ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उसे दिल्ली भी लाया जा चुका है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। 26 नवंबर को एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। तभी विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत शंकर मिश्रा ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,294,509,510 के तहत केस दर्ज किया है।

शंकर मिश्रा (Shankar Mishra ) की लास्ट लोकेशन बेंगलुरु थी, उसी आधार पर उसकी खोजबीन की जा रही थी। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तीन जनवरी को शंकर मिश्रा (35) का मोबाइल फोन बेंगलुरु में एक्टिव था। लेकिन उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ है। बेंगलुरु से पहले दिल्ली पुलिस ने कई टीमें मुंबई भेजी गई थीं, लेकिन वहां उसका पता नहीं चल सका था।

मामला तूल पकड़ने के बाद आरोपी शंकर मिश्रा को उसकी कंपनी वेल्स फार्गो (Wells Fargo) ने टर्मिनेट कर दिया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि वेल्स फार्गो अपने कर्मचारियों से पेशेवर और निजी तौर पर उच्च व्यवहार की उम्मीद करता है। हमें यह आरोप बहुत ही परेशान करने वाले लगे। इस शख्स को वेल्स फार्गो से टर्मिनेट कर दिया गया है। हम इस मामले में जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। शंकर मिश्रा Wells Fargo कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट था। यह कंपनी अमेरिका की एक मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज कॉरपोरेशन से जुड़ी हुई है।

एयर इंडिया ने आरोपी पर 30 दिन का लगाया बैन

एयर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की शर्मनाक घटना के मामले के तूल पकड़ने पर डीजीसीए ने सख्ती दिखाते हुए मामले में एयर इंडिया को नोटिस भी जारी किया है। एयर इंडिया ने इससे पहले गुरुवार को डीजीसीए को रिपोर्ट भी सौंपी थी। फिलहाल एयर इंडिया ने मिश्रा पर 30 दिनों का बैन लगा दिया है।

Air India की फ्लाइट में शख्स ने महिला पर किया पेशाब, यात्रा पर लग सकता है आजीवन बैन

एयर इंडिया ने आरोपी के खिलाफ दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके अलावा एयर इंडिया ने महिला की शिकायत के बाद क्रू मेंबर की चूक की जांच करने और मामले में त्वरित कार्रवाई में देरी के कारणों का भी पता लगाने के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया है।

Tags: Air Indiadelhi newsShankar Mishra arrested
Previous Post

इस विधि से करें शनिदेव को प्रसन्न, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Next Post

50 हजार के इनामी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी बेटे संग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
राजनीति

अचानक गुरुग्राम पहुंचे राहुल गांधी, सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल

25/09/2025
CM Dhami
राजनीति

पं दीनदयाल ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया: मुख्यमंत्री

25/09/2025
Supreme Court lifts ban on Ramlila in school grounds
राजनीति

स्कूल ग्राउंड में ही होगी रामलीला, SC ने पलटा इलाहाबाद हाई कोर्ट फ़ैसला

25/09/2025
Agni Prime missile
Main Slider

ट्रेन से हुई अग्नि प्राइम मिसाइल की सफल लॉन्चिंग DRDO ने बढ़ाई सेना की शक्ति

25/09/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

जब सीएम साय द्वारा खुद बने ग्राहक : घरेलू सामान की शॉपिंग कर उठाया जीएसटी दरों में कटौती का लाभ

24/09/2025
Next Post
Yakub Qureshi

50 हजार के इनामी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी बेटे संग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

arrested

कार के नंबर पर चल रही बाइक पकड़ी, तीन गिरफ्तार

14/03/2022
brijesh pathak

जनता के प्रति सपा की भाषा अशोभनीय : बृजेश पाठक

12/02/2022
murder

धारदार हथियार से किशोर की हत्या, बीच सड़क पर मिला शव

10/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version