• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस विधि से करें शनिदेव को प्रसन्न, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Writer D by Writer D
07/01/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Trayodashi

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्याय देवता शनि देव (Shani Dev) यदि प्रसन्न हो जाए तो जीवन में सारे बिगड़े काम आसानी से बन जाते है। अधिकतर लोग शनि देव (Shani Dev) को बुरा मानते हैं क्योंकि शनि देव (Shani Dev) की कृदृष्टि से कार्य में बाधायें आती हैं। आइए जानें, कैसे शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है।

हनुमान जी का पूजन : सूर्यास्त के बाद हनुमानजी का पूजन करें। पूजन में सिन्दूर, काली तिल्ली का तेल, इस तेल का दीपक एवं नीले रंग के फूल का प्रयोग करें।

शनि देव के नाम : इन 10 नामों से शनिदेव (Shani Dev) का पूजन करें: कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद व पिप्पलाद।

रुद्राक्ष की माला : सुबह प्रात: काल उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर कुश के आसन पर बैठ जाएं। सामने शनिदेव (Shani Dev) की मूर्ति या चित्र स्थापित करें व उसकी पंचोपचार से विधिवत पूजन करें। इसके बाद रूद्राक्ष की माला से नीचे लिखे किसी एक मंत्र की कम से कम पांच माला जप करें तथा शनिदेव से सुख-संपत्ति के लिए प्रार्थना करें।

काले चने का भोग : सवा-सवा किलो काले चने अलग-अलग तीन बर्तनों में भिगो दें। इसके बाद नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर शनिदेव का पूजन करें और चनों को सरसो के तेल में छौंक कर इनका भोग शनिदेव को लगायें। इसके बाद पहला सवा किलो चना भैंसे को खिला दें। दूसरा सवा किलो चना कुष्ट रोगियों में बांट दें और तीसरा सवा किलो चना अपने ऊपर से उतार कर किसी सुनसान स्थान पर रख आयें

काला धागा : काले धागे में बिच्छू घास की जड़ को अभिमंत्रित करवा कर धारण करने से भी शनि संबन्धी सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

काली गाय की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। काली गाय के सिर पर रोली लगाकर सींगों में कलावा बांधकर धूप-आरती करें फिर परिक्रमा करके गाय को बून्दी के चार लड्डू खिला दें।

भैरवजी की उपासना करें और शाम के समय काले तिल के तेल का दीपक लगाकर शनि दोष से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

लाल चन्दन की माला : लाल चन्दन की माला को अभिमंत्रित कर पहनने से शनि के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं।

मांस मदिरा का सेवन त्यागें : यदि आप पर शनि की साढ़ेसाती, ढय्या या महादशा चल रही हो तो इस दौरान मांस, मदिरा का सेवन न करें। इससे भी शनि के दुष्प्रभाव में कमी आती है।

सरसों के तेल का दीपक : शाम के समय बड़ (बरगद) और पीपल के पेड़ के नीचे सूर्योदय से पहले स्नान आदि करने के बाद सरसो के तेल का दीपक लगायें और दूध एवं धूप आदि अर्पित करें।

शनि देव को रखना चाहते हैं प्रसन्न, तो गलती से भी नहीं चढ़ाएं यह चीजें

काला कोयला : सुबह स्नान आदि करने के बाद सवा किलो काला कोयला, एक लोहे की कील एक काले कपड़े में बांधकर अपने सिर पर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें और किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव से प्रार्थना करें।

रोटी खिलाना : चोकर युक्त आटे की 2 रोटी लेकर एक पर तेल और दूसरी पर शुद्ध घी लगाएं। तेल वाली रोटी पर थोड़ा मिष्ठान रखकर काली गाय को खिला दें। इसके बाद दूसरी रोटी भी खिला दें और शनिदेव का स्मरण करें।

काले धागे की माला : अपने दाहिने हाथ के नाप का उन्नीस हाथ लंबा काला धागा लेकर उसको बटकर माला की भांति गले में पहनें। इस प्रयोग से भी शनिदेव का प्रकोप कम होता है।

मछलियों को काला चना : शनि जयंती के एक दिन पहले यानी मंगलवार की रात काले चने पानी में भिगो दें। शनि जयंती के दिन ये चने, कच्चा कोयला, हल्की लोहे की पत्ती एक काले कपड़े में बांधकर मछलियों के तालाब में डाल दें। यह टोटका पूरा एक साल करें। इस दौरान भूल से भी मछली का सेवन न करें।

बन्दरों और काले कुत्तों की सेवा : शनि जयंती और प्रत्येक शनिवार के दिन बंदरों और काले कुत्तों को बूंदी के लड्डू खिलाने से भी शनि का कुप्रभाव कम हो जाता है अथवा काले घोड़े की नाल या नाव में लगी कील से बना छल्ला धारण करें।

शमी वृक्ष की जड़ : शमी वृक्ष की जड़ को विधि-विधान पूर्वक घर लेकर आयें। शनिवार के दिन श्रवण नक्षत्र में या शनि जयंती के दिन किसी योग्य विद्वान से अभिमंत्रित करवा कर काले धागे में बांधकर गले या बाजू में धारण करें। शनिदेव प्रसन्न होंगे तथा शनि के कारण जितनी भी समस्यायें हैं, उनका निदान होगा।

शनि यन्त्र की स्थापना : शनि यंत्र की स्थापना व पूजन करें। इसके बाद प्रतिदिन इस यंत्र की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। प्रतिदिन यंत्र के सामने सरसों के तेल का दीप जलाएं। नीला या काला पुष्प चढ़ाएं ऐसा करने से लाभ होगा।

इन राशियों पर शनि देव की बरसेगी कृपा, होगा लाभ

Tags: Shani devshani dev effectshani dev ke totkeshani dev ke upaaeshani dev ki pujashani dev ko khush karne ka tarikashani dev ko khush karne ke tarikeshani yantra
Previous Post

7 जनवरी राशिफल: जानिए आज कितने बुलंद हैं आपकी किस्मत के सितारें

Next Post

शंकर मिश्रा बेंगलुरु से गिरफ्तार, Air India की फ्लाइट में महिला पर की थी पेशाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
फैशन/शैली

गुलाबी निखार लाएगा ये पाउडर, जानें बनाने का तरीका

24/05/2026
skin rashes
फैशन/शैली

जांघों के बीच खुजली से हैं परेशान, ये उपाय दिलाएंगे आराम

24/05/2026
ajwain
फैशन/शैली

डायबिटीज में संजीवनी बूटी है ये पानी, ऐसे करें सेवन

24/05/2026
chiku milkshake
खाना-खजाना

तेज गर्मी में सुकून देगी ये ड्रिंक, इसका स्वाद जीत लेगा सबका दिल

22/05/2026
Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Next Post
Shankar Mishra arrested

शंकर मिश्रा बेंगलुरु से गिरफ्तार, Air India की फ्लाइट में महिला पर की थी पेशाब

यह भी पढ़ें

CM Yogi

उप्र सरकार गंगा व सहायक नदियों के संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध : योगी

30/12/2022
बिहार चुनाव Bihar Election

बिहार चुनाव : पीएम मोदी ने बोले- बिहार में अब लालटेन के जमाना गईल

23/10/2020
Murder

हिस्ट्रीशीटर पर हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या कर हुए फरार

09/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version